फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Now elections should be fought on the issue of cow protection: Shankaracharya Swami Avimukteshwarananda

अब गो माता की रक्षा के मुद्दे पर लड़ा जाए चुनाव : शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद

Sat, 23 May 2026 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sat, 23 May 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
Now elections should be fought on the issue of cow protection: Shankaracharya Swami Avimukteshwarananda
कड़ा के कुबरीह घाट पर गंगा का मां का दर्शन- पूजन करते अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती। संवाद
ज्योतिष्पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती शनिवार को गविष्टि गो रक्षा यात्रा के तहत कड़ा क्षेत्र पहुंचे। मां शीतला का विधि-विधान से पूजन कर उन्होंने कहा कि अब गौमाता की रक्षा के मुद्दे पर चुनाव लड़ा जाए। साथ ही उन्होंने गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा देने की मांग उठाई।
विज्ञापन

उनके आगमन पर तीर्थ पुरोहितों और श्रद्धालुओं में भारी उत्साह रहा। मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष आत्मप्रकाश उर्फ टिंकू पंडा के नेतृत्व में तीर्थ पुरोहितों ने शंखध्वनि और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच उनका भव्य स्वागत किया। उन्हें माता की चुनरी और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

मां शीतला के पूजन के बाद गोरक्षा का आह्वान
मां शीतला के दर्शन और गंगा पूजन के बाद शंकराचार्य ने कहा कि गविष्टि गो रक्षा यात्रा का उद्देश्य गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाना और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना है। रामलीला बाजार में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि चुनाव गौमाता की रक्षा के मुद्दे पर लड़ा जाए। उन्होंने लोगों से आगामी चुनाव में उसी प्रत्याशी को समर्थन देने की अपील की जो गोरक्षा का ठोस वचन दे।

कड़ा के कुबरीह घाट पर गंगा का मां का दर्शन- पूजन करते अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती। संवाद

कड़ा के कुबरीह घाट पर गंगा का मां का दर्शन- पूजन करते अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed