फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Now attendance will be taken thrice in Kasturba Vidyalaya

Kaushambi News: कस्तूरबा विद्यालय में अब तीन बार लगेगी हाजिरी

Sat, 01 Jun 2024 03:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sat, 01 Jun 2024 03:21 AM IST
विज्ञापन
Now attendance will be taken thrice in Kasturba Vidyalaya
कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में अब एक दिन में तीन बार हाजिरी लगानी होगी। हाजिरी फेस डिटेक्शन सिस्टम से लगेगी। साथ ही प्रतिदिन प्रेरणा पोर्टल पर भी हाजिरी अपलोड होगी। जुलाई में स्कूल खुलने पर इस व्यवस्था को अनिवार्य रूप से लागू करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

जिले में आठ कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय हैं। प्रत्येक स्कूल में 100 छात्राओं का पंजीकरण है। इसके साथ ही यहां चार से पांच शिक्षिका और अन्य कर्मचारी तैनात हैं। जुलाई में विद्यालय खुलने के साथ ही सभी को दिन में तीन बार हाजिरी लगेगी। राज्य परियोजना निदेशक ने बीएसए को पत्र भेजकर कहा है कि स्कूलों की जांच के दौरान यह सामने आया है कि शिक्षिकाओं के साथ ही अन्य कर्मचारी और छात्राएं विद्यालय में उपस्थित नहीं रहती हैं। इनकी हाजिरी को लेकर सख्ती की जाए। इसके लिए सुबह नाश्ता, दोपहर का भोजन व रात में खाने के दौरान फेस डिटेक्शन के माध्यम से हाजिरी ली जाए। इसे तुरंत ही प्रेरणा पोर्टल पर अपलोड किया जाए।
विज्ञापन

-----
क्या है फेस डिटेक्शन
--- ऑनलाइन हाजिरी लगाने की यह व्यवस्था है। इसमें एक डिवाइस में पहले से सभी कर्मचारियों व छात्राओं के चेहरे फीड होते हैं। जैसे की कैमरे के सामने कोई चेहरा आता है। डिवाइस उसे रीड कर हाजिरी लगा लेते हैं। कुछ डिवाइस में चेहरे के साथ ही आंखें रीड करने की सुविधा होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
कुछ जिलों में कस्तूरबा विद्यालय में अव्यवस्था मिली है। इसे लेकर अब सभी स्कूलों में जुलाई से तीन बार फेस डिटेक्शन के माध्यम से हाजिरी ली जाएगी। यह अनिवार्य किया गया है।- डॉ. कमलेंद्र कुशवाहा, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed