फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   now all officer and employee of district will come to covid test in every 15 days

अब हर 15 दिन में कोविड जांच कराएंगे अधिकारी-कर्मचारी

Sun, 11 Oct 2020 12:51 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
now all officer and employee of district will come to covid test in every 15 days
मंझनपुर। संक्रमण की रोकथाम के लिए जिला प्रशासन ने जांच का दायरा बढ़ा दिया है। इसके लिए सभी जिला, तहसील एवं ब्लॉक स्तरीय सरकारी-गैरसरकारी दफ्तरों मे तैनात अधिकारी-कर्मचारी के साथ ही समस्त बैंककर्मी हर 15 दिन में अपनी कोविड जांच कराएंगे। इस बाबत डीएम अमित कुमार सिंह ने सभी विभागाध्यक्षों को निर्देश जारी कर दिया है।
विज्ञापन

प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकाधिक लोगों की कोविड जांच कराने का निर्देश दे रखा है। ताकि, संक्रमण को फैलने से रोका जा सके। इसके लिए जिले में रोजाना कम से कम एक हजार लोगों के एंटीजेन टेस्ट व पांच सौ की आरटीपीसीआर जांच का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें लक्ष्य हासिल करने के लिए रोजाना संयुक्त जिला चिकित्सालय, सीएचसी, पीएचसी एवं कंटेनमेंट जोन में शिविर लगाकर संदिग्धों की जांच कर रही हैं। इन सभी कवायदों के बाद लक्ष्य तो किसी तरह पूरा हो जा रहा है, पर इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की टीमों को काफी पसीना बहाना पड़ता है। शुक्रवार की रात वर्चुअल मीटिंग में यह मुद्दा उठा तो डीएम अमित कुमार सिंह ने इसकी समीक्षा की।
विज्ञापन

इस दौरान पता चला कि सरकारी महकमा खासतौर से पंचायती राज और शिक्षा विभाग का अपेक्षित सहयोग नहीं मिल रहा है। सबसे बड़े विभागों के लोग यदि जांच के लिए आगे आएं तो आम आदमी में जागरूकता बढ़ना तय है। इसे लेकर जिलाधिकारी ने सभी सरकारी, गैरसरकारी विभागों के जिला, तहसील, एवं ब्लॉक स्तरीय कार्यालयों में तैनात अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ ही समस्त बैंककर्मियों को हर 15 दिन में अपनी-अपनी कोविड जांच कराने का निर्देश दिया। डीएम के निर्देश पर सीएमओ डॉ. पीएन चतुर्वेदी ने इस बाबत सभी विभागाध्यक्षों को पत्र भेज दिया है। इसमें जांच कराने के बाद रिपोर्ट भी प्रस्तुत करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed