{"_id":"59f23c9f4f1c1ba7678b7dce","slug":"nodel-officer-investigation","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुणवत्ता, पारदर्शिता व समयबद्धता का रखें ध्यान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुणवत्ता, पारदर्शिता व समयबद्धता का रखें ध्यान
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Fri, 27 Oct 2017 01:27 AM IST
विज्ञापन
kaushambi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के नोडल अधिकारी रमारमण ने बुधवार को कलक्ट्रेट के सम्राट उदयन सभागार में विकास कार्यों की प्रगति खंगाली। बैठक में उन्होंने शासन के प्राथमिकता वाले सभी कार्यों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण का निर्देश दिया। हिदायत दीा कि प्राथमिकता वाले कार्यक्रमों में उदासीनता दिखाने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
कर और करेतर के अन्तर्गत राजस्व वसूली की समीक्षा करते हुए निर्धारित लक्ष्य शतप्रतिशत पूरा करने का निर्देश दिया। समीक्षा के दौरान स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन विभाग के राजस्व वसूली लक्ष्य के सापेक्ष कम मिलने का कारण पूछा। इस पर एआईजी स्टांप ने रजिस्ट्री का कम होना प्रमुख कारण बताया। तीनो तहसीलों के एसडीएम को आरसी जारी होने वाले दस बड़े बकाएदारों से वसूली कराने का निर्देश दिया। आबकारी की समीक्षा में उन्होंने कहा कि बाहर से आने वाली शराब पर कड़ी निगरानी रखें। परिवहन विभाग के जिम्मेदारों को निर्देशित किया कि ओवर लोडिंग पर पूरी नजर रखें और खनन अधिकारी के साथ छापेमारी की कार्रवाई में तेजी लाएं।
एक्सईएन विद्युत ने समीक्षा के दौरान बताया कि कौशांबी पूर्वांचल में राजस्व वसूली मेें पहले स्थान पर है। इस पर नोडल अफसर ने अन्य विभागाध्यक्षों को पहले नंबर पर आने की सलाह दी। एंटी भू-माफिया टीम द्वारा की गई कार्रवाई की समीक्षा करते हुए उन्होंने निर्देशित किया कि अवैध अतिक्रमण का चिह्नांकन जारी रहेगा। शिकायत मिलने पर फौरन अतिक्रमण हटवाएं। इस पर डीएम मनीष कुमार वर्मा ने अब तक 67.33 हेक्टेयर भूमि से हटवाए गए अतिक्रमण की जानकारी दी। बताया कि कुल 14 भू-माफिया चिन्हित किए गए हैं।
विज्ञापन
उनके खिलाफ कार्रवाई की जा चुकी है। इसके अलावा उन्होंने अस्पतालों में चिकित्सा सेवाओं, डाक्टरों की उपस्थिति, दवाओं की उपलब्धता, छात्रवृत्ति, मनरेगा भुगतान, पीएमजीएसवाई की सड़कों के निर्माण, खराब ट्रांसफार्मरों के बदले जाने, विद्युतीकरण, पीएम आवास, स्वच्छ भारत मिशन की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में डीएम मनीष कुमार वर्मा, सीडीओ हीरालाल, जिला विकास अधिकारी डीके दोहरे, अपर पुलिस अधीक्षक, परियोजना निदेशक सहित सभी विभागाध्यक्ष मौजूद रहे।