{"_id":"be34e75dc4a0a55266fec2bbfbade683","slug":"no-religion-in-the-world-bigger-than-humanity-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संसार में मानवता से बड़ा कोई धर्म नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संसार में मानवता से बड़ा कोई धर्म नहीं
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
Updated Mon, 18 May 2015 01:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंझनपुर। भगतवती मानव कल्याण समिति के तत्वावधान में रविवार को मंझनपुर में महाआरती का कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा की आरती की और मन्नतें मांगी। इसमें जिलाध्यक्ष ने कहा कि मानवता से बड़ा कोई धर्म संसार में नहीं है। उन्होंने लोगों से मानवता को अपनाने का आह्वान भी किया। साथ नशामुक्ति और शाकाहारी बनने को कहा।
माह के तीसरे रविवार को मंझनपुर में भगवती मानव कल्याण संघ के ओर मां दुर्गा की महाआरती का कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। रविवार को महाआरती कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। संघ के जिलाध्यक्ष ने कहा कि मनुष्य श्रेष्ठ तभी है जब वह अपने धर्म और कर्तव्य का निर्वहन करता है। मन में मानवता रखना ही सबसे बड़ा कर्म है। इसी से समाज का भला संभव है।
कहा कि सभी धर्मशास्त्र लोगों को मानवता की ही सीख देते हैं। इस दौरान संगीतमय मंगलमंत्रों के साथ ही भजन-कीर्तन का भी कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के अध्यक्ष ज्ञानस्वरूप मिश्र, उमाशंकर, ऋषि कुमार, मैकूलाल, मानसिंह, राम आसरे विश्वकर्मा, श्याम नारायण त्रिपाठी, राजेन्द्र अग्रहरि, लालचंद्र, ममता देवी, अनीता देवी, ज्योति, पूजा गुप्ता, ऊषा अग्रहरि, निर्मला देवी, राजकली देवी, मनोरमा यादव आदि मौजूद रहीं।