फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   No lawsuit no goodwork, just... feelgood

Kaushambi News: न मुकदमा न गुडवर्क, केवल... फीलगुड

Sat, 06 May 2023 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sat, 06 May 2023 01:47 AM IST
सार

चुनाव में किसी तरह की गड़बड़ी नहीं हो, इसके लिए एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने पुलिस को अपनी सारी ऊर्जा सकुशल मतदान कराने में लगाने का निर्देश दिया था। एसपी के निर्देश पर चुनाव से पहले ही जिले की पुलिस ने तीन हजार लीटर अवैध शराब, तीन तमंचा फैक्ट्री बरामद की।

विज्ञापन
No lawsuit no goodwork, just... feelgood
Police - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

जिले की पुलिस ने बृहस्पतिवार को अपनी सारी ऊर्जा शांतिपूर्ण पारदर्शी एवं निष्पक्ष चुनाव कराने में लगाई। इसके अलाव कोई दूसरा काम नहीं किया गया। न तो किसी तरह का मुकदमा दर्ज किया और न ही कोई गुडवर्क किया गया। जिले में दो नगर पालिका और आठ नगर पंचायतों में बृहस्पतिवार को मतदान हुआ था।

विज्ञापन


चुनाव में किसी तरह की गड़बड़ी नहीं हो, इसके लिए एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने पुलिस को अपनी सारी ऊर्जा सकुशल मतदान कराने में लगाने का निर्देश दिया था। एसपी के निर्देश पर चुनाव से पहले ही जिले की पुलिस ने तीन हजार लीटर अवैध शराब, तीन तमंचा फैक्ट्री बरामद की। इसके अलावा लगभग 35 सौ ऐसे लोगों को चुनाव में पाबंद किया गया था जिनसे गड़बड़ी का अंदेशा था।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को मतदान के दिन सुबह से ही सारे थानों से पुलिसकर्मी अपने ड्यूटी स्थल पर रवाना कर दिए गए थे। थाने पर दीवान, पहरा और दिवस अधिकारी के अलावा कुछ ही पुलिस कर्मी बचे थे। सारे पुलिस कर्मियों को मतदान केंद्रों में भ्रमण पर रहने का निर्देश दिया गया था। नतीजतन बृहस्पतिवार को पुलिस रिकॉर्ड में एक भी एक भी मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। इस दिन पुलिस ने किसी तरह का गुडवर्क भी नहीं किया और न ही किसी आपराधिक घटना को दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस कर्मी अक्सर साल के पहले दिन आपराधिक रजिस्टर की शुरूआत किसी गुडवर्क के साथ करते हैं। चाहे पांच लीटर शराब के साथ ही किसी की गिरफ्तारी दिखाई जाए, लेकिन पहला मुकदमा वही होता था। पुलिस कर्मियों के बीच चर्चा रही कि आला अफसरों के निर्देश पर सकुशल चुनाव कराने में पूरी ऊर्जा लगाई गई थी। शायद पहली बार ऐसा हुआ है कि मतदान के दिन किसी तरह का कोई मुकदमा किसी भी थाने में दर्ज नहीं किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed