{"_id":"69d01b9d61dc5265420cee0a","slug":"no-footpath-a-dangerous-path-with-electric-poles-in-the-middle-kaushambi-news-c-261-1-kmb1002-139193-2026-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: फुटपाथ नहीं...खतरे का रास्ता बीच में खड़े हैं बिजली के खंभे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: फुटपाथ नहीं...खतरे का रास्ता बीच में खड़े हैं बिजली के खंभे
Sat, 04 Apr 2026 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Sat, 04 Apr 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
महामाया क्षत्रावास के पास सड़क की पटरी पर लगे बिजली के खंभे। संवाद
नगर पालिका क्षेत्र में फुटपाथ को बेहतर बनाने के लिए कराए गए इंटरलॉकिंग कार्य अब राहगीरों के लिए खतरा बनते जा रहे हैं। नगर पालिका की ओर से कई स्थानों पर फुटपाथ तो बना दिए गए, लेकिन बीच में खड़े बिजली के खंभों को नहीं हटाया गया। इससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
करारी रोड पर मेडिकल कॉलेज के सामने, रोडवेज डिपो के आसपास, महामाया छात्रावास के पास और सिराथू रोड, कलक्ट्रेट मार्ग सहित समदा, ओसा और मंझनपुर बाजार जैसे व्यस्त इलाकों में फुटपाथ के बीचोबीच बिजली के खंभे खड़े हैं।
इन खंभों के कारण फुटपाथ बाधित हो गया है और लोगों को मजबूरी में सड़क पर उतरकर चलना पड़ता है। स्थानीय प्रशांत, अनिल, पंकज सहित अन्य लोगों का कहना है कि दिन में खंभों को देखकर बचा जा सकता है, लेकिन रात के समय स्थिति बेहद खतरनाक हो जाती है।
विज्ञापन
अंधेरे में ये खंभे दिखाई नहीं देते, जिससे दुर्घटना का खतरा हर समय बना रहता है। लोगों का आरोप है कि नगर पालिका ने इंटरलॉकिंग कराकर केवल औपचारिकताएं पूरी की है, जबकि मूल समस्या को नजरअंदाज कर दिया गया।