फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   No action taken despite complaint of encroachment: Trader

अतिक्रमण की शिकायत के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई : व्यापारी

Tue, 04 Nov 2025 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Tue, 04 Nov 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
No action taken despite complaint of encroachment: Trader
चरवा में बैठक करते व्यापार मंडल के पदाधिकारी। स्रोत: पदाधिकारी
चरवा बाजार स्थित एक मेडिकल स्टोर में रविवार रात व्यापार मंडल के पदाधिकारियों की बैठक हुई। अध्यक्षता कैलाश चंद्र केसरवानी ने की। इस दौरान व्यापारियों ने बताया कि एक साल पहले मुख्य गोल चौराहे पर प्रभु श्रीराम की प्रतिमा, खड़ाऊ, सुलभ शौचालय निर्माण और सौंदर्यीकरण का प्रस्ताव नगर प्रशासन को दिया गया था लेकिन आज तक मंजूरी नहीं मिली।
विज्ञापन

कस्बे में जलनिकासी, खुले तारों का जाल, नाली निर्माण और कूड़ा निस्तारण की समस्या बनी हुई है। उन्होंने कहा कि अतिक्रमण की शिकायतें करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। इस दौरान जिलाध्यक्ष ने कहा कि व्यापारियों की समस्याएं जायज हैं। इसको लेकर जल्द ही प्रशासनिक अधिकारियों से वार्ता की जाएगी। इस मौके पर विपिन पांडेय, राजेंद्र कुशवाहा, शशि कुमार केसरवानी, प्रमोद कुमार, मोनू कुमार, सुनील केसरवानी, सुधीर केसरवानी और रामचंद्र प्रजापति आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed