फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Nine samples for fruits and vegetables, 15 kg destroyed

Kaushambi News: फल और सब्जियों के लिए नौ नमूने, 15 किलो फल कराया नष्ट

Wed, 09 Aug 2023 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Wed, 09 Aug 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
Nine samples for fruits and vegetables, 15 kg destroyed
मंझनपुर। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की ओर से मंगलवार को फल और सब्जियों की दुकानों पर छापा मारा गया। इनके नौ नमूने लिए गए। वहीं खराब मिलने पर 15 किग्रा फल नष्ट भी कराया गया।
विज्ञापन

शासन की ओर से फल और सब्जियों में रंग के इस्तेमाल पर अंकुश लगाने के निर्देश दिए गए हैं। सहायक आयुक्त शशि शेखर ने टीम के साथ मंझनपुर चौराहा व आसपास, सिराथू रोड, ओसा मंडी के पास छापा मारा। टीम ने फल और सब्जियों की करीब 12 दुकानों को जांचा। चौराहे पर स्थित हलीम की दुकान में रखा 10 किग्रा पपीता और पांच किग्रा अनार खराब मिला। इसे सहायक आयुक्त ने नष्ट करा दिया।
विज्ञापन

इसी तरह पिंटू अग्रहरि की दुकान में रखी पालक भी खराब मिली, जिसे टीम ने नष्ट कराया। व्यापारियों को खराब फल व सब्जियां कतई न बेचने के निर्देश दिए। अलग-अलग दुकानों से शिमला मिर्च, सेब, आलू, अनार, केला, पपीता, पत्ता गोभी, फूल गोभी समेत नौ नमूने भी लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिना पंजीकरण कर रहे व्यापार
मंझनपुर। छापे के दौरान ठेले पर फल बेचने वाले कई व्यापारी ऐसे भी मिले, जिनका पंजीकरण एफएसडीए में नहीं है। सहायक आयुक्त ने इन्हें पंजीकरण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि लिए गए सैंपल लखनऊ स्थित प्रयोगशाला भेजे जाएंगे। जिस व्यापारी के यहां से लिया गया सैंपल जांच में फेल होता, उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। जांच करने वाली टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी भरत मिश्रा, शहाबउद्दीन सिद्दीकी, खाद्य सहायक अनिल शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed