{"_id":"78a65bd9640ee0bc3f587d95fe189472","slug":"news-hindi-news-8","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरोगा, सिपाहियों को पढ़ाया कर्तव्य का पाठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दरोगा, सिपाहियों को पढ़ाया कर्तव्य का पाठ
ब्यूरो/अमर उजाला, कौशाम्बी
Updated Mon, 12 Jan 2015 12:02 AM IST
विज्ञापन
शासन के निर्देश पर रविवार को जिले के सभी थानों में संवाद दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अफसरों ने बीट प्रभारियों और सिपाहियों को कर्तव्यों को गंभीरता से पालन करने, महिला उत्पीड़न मामलों की जांच और अपराधियों की धरपकड़ के दौरान सावधानी बरतने का निर्देश दिया है। मंझनपुर में संवाद दिवस मौके पर एएसपी ने शासन से मिले फरमान से भी मातहतों को रूबरू कराया।
रविवार को जिले भर के सभी 13 थानों में संवाद दिवस का आयोजन हुआ। मंझनुपर कोतवाली में अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सिंह ने बीट के प्रभारी दरोगाओं और सिपाहियों की समस्याएं सुनी। इसके अलावा शासन और पुलिस महानिदेशक से मिले फरमानों की उन्हें जानकारी दी। इन निर्देशों पर अमल करने की हिदायत दी। साथ ही एएसपी ने महिला उत्पीड़न की घटनाओं की तफ्तीश और अपराधियों की धर पकड़ के दौरान सावधानी से काम करने की सीख दी। चेताया कि शिकायतों को किसी भी कीमत पर नजरअंदाज नहीं किया जाए। पीड़ितों की समस्याएं सुनकर उनका समाधान किया जाए। तभी समाज में पुलिस की छवि सुधरेगी। इस दौरान उन्होंने सिपाहियों को वर्दी साफ-सुथरी रखने का भी निर्देश दिया। बता दें कि शासन के निर्देश पर सप्ताह के शनिवार को समाधान दिवस और रविवार को संवाद दिवस का आयोजन किया जाता है। इस दौरान अफसर क्षेत्र में हुई घटनाओं और उस पर की गई कार्रवाईयों की जांच करते हैं।