फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Newlyweds kidnapped and raped, case registered

नवविवाहिता को अगवा कर दुष्कर्म, केस दर्ज

Fri, 08 Jul 2022 12:45 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jul 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Newlyweds kidnapped and raped, case registered
चरवा कोतवाली इलाके के एक गांव से 20 दिन पहले नवविवाहिता को अगवा कर दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। यह कार्रवाई आईजी डॉ. राकेश सिंह के आदेश पर की गई है। इससे पहले विवाहिता ने कोतवाली से लेकर समाधान दिवस में प्रार्थना पत्र दिए, लेकिन कहीं सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

कोतवाली इलाके के एक गांव की युवती की शादी दो महीने पहले इलाके के ही एक गांव के युवक के साथ हुई थी। शादी के बाद विवाहिता 15 दिन बाद मायके आई। 17 जून की रात को नव विवाहिता घर के बाहर सो रही थी। आरोप है कि रात के समय पड़ोसी युवक अपने साथियों को लेकर आया और विवाहिता को अगवा कर ले गया।
विज्ञापन

आरोप है रिश्तेदारी में विवाहिता को अपने साथ तीन दिनों तक रखा। वहां उसने खुद व उसके साथियों ने दुष्कर्म किया। किसी तरह आरोपियों के चंगुल से छूटी विवाहिता ने मामले की शिकायत पुलिस से की। पुलिस के कार्रवाई नहीं करने पर पीड़िता ने एसपी हेमराज मीना से शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद भी कार्रवाई नहीं होने पर शनिवार को विवाहिता ने चायल में आयोजित जिला स्तरीय तहसील दिवस में शिकायत की। कार्रवाई नहीं होने पर पीड़िता ने मामले की शिकायत मंगलवार को आईजी से की थी। आईजी के निर्देश पर पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी।

विवाहिता को मायके में छोड़कर भागा प्रेमी
सैनी कोतवाली इलाके के एक गांव में रहने वाली विवाहिता को उसका प्रेमी दो महीने पहले भगा ले गया था। विवाहिता अपने साथ ससुराल से नकदी व जेवरात भी ले गई थी। खोजबीन में परेशान ससुरालियों ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई। पिछले दिनों प्रेमी विवाहिता को उसके मायके में छोड़कर भाग निकला। अब ससुराल वाले विवाहिता को साथ रखने के लिए राजी नहीं हैं। इसकी शिकायत पीड़िता ने पुलिस से की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed