फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Newly married woman hanged herself in her parents' home after a dispute over phone, died

Kaushambi News: पति से फोन पर विवाद के बाद मायके में फंदे से लटकी नवविवाहिता, मौत

Tue, 30 Jul 2024 05:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Tue, 30 Jul 2024 05:06 AM IST
विज्ञापन
Newly married woman hanged herself in her parents' home after a dispute over phone, died
अगिऔना गांव में सोमवार की शाम एक नवविवाहिता ने फोन पर पति से विवाद के बाद फंदे से लटककर जान दे दी। तीन महीने पूर्व उसकी शादी हुई थी। शनिवार को वह ससुराल से मायके आई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है।
विज्ञापन

अगिऔना गांव के बच्चा लाल राजपूत की बेटी कल्पना(18)की शादी मुकीमपुर गांव में उमेश कुमार के साथ इसी साल 18 अप्रैल को हुई थी। शादी के बाद वह दो बार मायके से ससुराल आई-गई। दस दिन पूर्व उमेश कुमार मुंबई कमाने चला गया। शनिवार को कल्पना ससुराल से मायके आई थी।
विज्ञापन

सोमवार की शाम करीब पांच बजे घर पर कोई नहीं था। कल्पना छत के रोशनदान की सरिया में साड़ी का फंदा गले में डालकर लटक गई। कुछ देर बाद जब पिता बच्चा लाल ने बेटी कल्पना को आवाज दी तो अंदर से दरवाजा नहीं खुला और न ही जवाब मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनहोनी की आशंका पर घर के कुछ लोगों ने छत पर जाकर कमरे में रोशनदान से देखा तो कल्पना फंदे से लटक रही थी। लोग चीखते हुए नीचे आए। किसी तरह दरवाजा खोल कर उसे फंदे से नीचे उतारा गया। तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घर वालों से पूछताछ की। इंस्पेक्टर सुनील सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने व सर्विलांस में कॉल डिटेल के बाद जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed