फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Newly elected head and real brother dies in road accident, son Gambhir

सड़क हादसे में नवनिर्वाचित प्रधान व सगे भाई की मौत, बेटा गंभीर

Sat, 22 May 2021 02:07 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 22 May 2021 02:07 AM IST
विज्ञापन
Newly elected head and real brother dies in road accident, son Gambhir
कनैली/बारा। कौशाम्बी कोतवाली के जाठी गांव स्थित किलनहाई नदी के पास शुक्रवार दोपहर टायर फटने से बेकाबू हुई कार ने दो बाइकसवारों को टक्कर मार दी। जोरदार टक्कर लगने से एक बाइक पर सवार गोपसहसा गांव के नवनिर्वाचित प्रधान व उनके भाई की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, साथ रहा बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में दूसरी बाइक पर सवार एक सफाईकर्मी भी घायल हुआ है। सूचना के बाद स्थानीय पुलिस के साथ पहुंचे एडीजी प्रेम प्रकाश ने घायलों को अस्पताल पहुंचवाने के बाद मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया।
विज्ञापन

कौशाम्बी ब्लॉक के बाबा का पुरवा मजरा गोपसहसा निवासी चेतराम (45) इस बार ग्राम प्रधान निर्वाचित हुए थे। 23 मई को उनके भतीजे की शादी होनी है। शुक्रवार को वह अपने छोटे भाई हृदयलाल (42) तथा बेटे धनराज (23) को साथ लेकर खरीदारी करने सरायअकिल गए थे। दोपहर तकरीबन दो बजे सरायअकिल से लौटते समय रास्ते में जाठी गांव के समीप किलनहाई नदी के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार कार का अगला टायर फट गया। इससे मैजिक बेकाबू हो गई और हुआ बगल से गुजर रही मेड़ुआ सलेमपुर निवासी सफाईकर्मी बुधराम (46) व नवनिर्वाचित प्रधान की बाइक से टकरा गई। जोरदार टक्कर लगते ही दोनों बाइकों पर सवार चारों लोग छिटककर दूर जा गिरे। हादसा देख स्थानीय लोग दौड़ पड़े। लोगों ने स्थानीय पुलिस के साथ एंबुलेंस को सूचना दी। हालांकि, एंबुलेंस के पहुंचने से पहले ही नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान व उनके भाई हृदय लाल की सांसें थम र्गइं।
विज्ञापन

जबकि साथ रहे उनके बेटे धनराज का दाहिना हाथ और बांया पैर कट गया। इसी तरह से दूसरी बाइक पर सवार बुधराम भी घायल हो गए। कोतवाली पुलिस ने घायलों को पहले सीएचसी कनैली और फिर बाद में जिला अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर धनराज को एसआरएन रेफर कर दिया गया। सूचना के बाद जिले के दौरे पर आए एडीजी प्रेम प्रकाश, सीओ चायल केजी सिंह, कौशाम्बी और सरायअकिल कोतवाली पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए। घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही कार को कब्जे में लेकर पुलिस चालक की तलाश में जुट गई है। हादसे के बाद से पीड़ित परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed