{"_id":"5d42e3bc8ebc3e6cb83257ef","slug":"new-dress-will-get-the-cleaning-staff-kaushambi-news-ald2510157151","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब रेडियम जैकेट में नजर में आएंगे करारी नगर के सफाई कर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब रेडियम जैकेट में नजर में आएंगे करारी नगर के सफाई कर्मी
विज्ञापन
अब रेडियम जैकेट में नजर में आएंगे करारी नगर के सफाई कर्मचारी
एसबीएम ने सफाई कर्मचारियों को दिया प्रशिक्षण,घर-घर कूड़ा उठाने के लिए बांटी गईं बाल्टियां
जल्द ही सफाई कर्मचारियों को दिया जाएगा रेन कोट
फोटो---
करारी। नगर पंचायत के सफाई कर्मी अब रेडियम जैकेट में नजर आएंगे। ईओ व डिस्ट्रिक्ट प्रोग्राम मैनेजर (एसबीएम) ने गुरुवार को सभी सफाई कर्मियों को प्रशिक्षण देने के बाद उन्हें जैकेट दिया। एक सप्ताह के अंदर रेन कोट भी उपलब्ध कराया जाएगा। कूड़ा उठवाने के लिए उन्होंने घर-घर दो बाल्टियां भी बटवाई।
करारी नगर प्रशासन स्वच्छ भारत मिशन के तहत कस्बे की सफाई पर विशेष ध्यान दे रहा है। इसी के तहत गुरुवार को डिस्ट्रिक्ट प्रोग्राम मैनेजर( एसबीएम ) कृष्ण राज यादव के साथ सभी सफाई कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया। इसके बाद 35 सफाई कर्मचारियों व नायको को रेडियम जैकेट दिया। ईओ अंजनी मिश्रा ने कहा कि इस जैकेट के पहनने से कस्बे के लोग आसानी से समझ जाएंगे कि यह करारी के सफाई कर्मी है। कहीं भी सफाई से सम्बंधित कोई समस्या हो तो वह इन्हें बुलवाकर सफाई करवा सकते है। ईओ ने कहा कि बरसात के मौसम के हिसाब से एक सप्ताह के अंदर सभी सफाई कर्मचारयिों को रेन कोट भी उपलब्ध कराया जाएगा। इससे उन्हें बरसात में सफाई करने में कोई समस्या नही होगी। इसके अलावा घर-घर हरे व नीले रंग की दो बाल्टियां भी बटवाई गई। गीला व सूखा कचरा से भरी इन बाल्टियों से कचरा उठाने के लिए सफाई कर्मी घर-घर जाएंगे। ईओ ने कहा कि वह खुद बराबर वार्डों में जाकर सफाई व्यवस्था देखेंगी। जहां गन्दगी मिलेगी वहां के सफाई कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जबकि बेहतर कार्य करने वाले सफाई कर्मचारियों को उचित ईनाम देकर सम्मानित भी किया जाएगा। इस मौके पर चेयरमैन प्रतिनिधि रामहित सरोज, वरिष्ठ लिपिक कमलेश नारायण मिश्र, खुर्शीद अहमद, महताब अंसारी, मो नईम, अतर सिंह, अमित मिश्र आदि लोग मौजूद रहे।