फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Netaji remembered on anniversary

जयंती पर याद किए गए नेताजी

Sat, 24 Jan 2015 12:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी Updated Sat, 24 Jan 2015 12:25 AM IST
विज्ञापन
Netaji remembered on anniversary
मंझनपुर (ब्यूरो)। वीर सपूत सुभाषचंद्र बोस की जयंती पर शुक्रवार को जिलेभर में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। वंदे मातरम समाजसेवी समिति ने इस दौरान मंझनपुर में जुलूस निकाला। गोष्ठी करके उन्हें नमन किया। समिति के सदस्यों ने उनके आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया। वहीं पतंजलि योग समिति ने भी गोष्ठी करके सुभाषचंद्र बोस की जयंती धूमधाम से मनाई।
विज्ञापन


देश के वीर सपूत और आजाद हिंद फौज के संस्थापक सुभाषचंद्र बोस की शुक्रवार को जयंती थी। इस मौके पर वंदे मातरम सेवा समिति की ओर से डायट मैदान मंझनपुर से कलेक्ट्रेट तक जुलूस निकाला गया। समिति के सदस्यों ने गोष्ठी करके उनके कृतित्व-व्यक्तित्व को याद किया। समिति के प्रदेश अध्यक्ष हिमांचल मौर्य ने कहा कि सुभाषचंद्र बोस ने अपना पूरा जीवन देश को समर्पित कर दिया था। देश की आजादी की उनकी ललकार युगों-युगों तक नई पीढ़ी को प्रेरणा देती रहेगी।
विज्ञापन


इस मौके पर उमेश मौर्य, राकेश प्रजापति, अमित भाष्कर, धीरेंद्र चौरसिया, रामबाबू चौधरी, मनोज मौर्य, योगेश कुमार, महेश सरोज, अवध कुमार, देवरथ पटेल, बद्री प्रसाद, सूरज मौर्य, प्रीतम वर्मा, विनय शर्मा आदि मौजूद रहे। वहीं भारत स्वाभिमान ट्रस्ट, महिला पतंजलि योग समिति के सयुंक्त तत्वावधान में भी सुभाषचंद्र बोस की जयंती पर मंझनपुर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने उनकी प्रतिमा के सामने फूल-माला चढ़ाकर उन्हें नमन लिया। उनके आदर्शों को याद किया। इस मौके पर गुलाब सिंह, बांकेलाल, मनोज केसरवानी, लालता प्रसाद, पदमा सिंह आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed