{"_id":"695ac71d41a9806b35027320","slug":"neighbours-fight-over-childrens-jokes-fir-lodged-kaushambi-news-c-261-1-kmb1007-134579-2026-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: बच्चों के हंसी मजाक पर पड़ोसियों में मारपीट, प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: बच्चों के हंसी मजाक पर पड़ोसियों में मारपीट, प्राथमिकी दर्ज
Mon, 05 Jan 2026 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Mon, 05 Jan 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
पश्चिमशरीरा थाना क्षेत्र के पूरब शरीरा गांव में बच्चों के बीच हुए हंसी मजाक में पड़ोसियों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला मारपीट तक पहुंच गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पूरब शरीरा निवासी जितेंद्र सोनकर ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि शनिवार की शाम उसके बच्चे पड़ोसी सुरेंद्र कुमार और मनोज के बच्चों के साथ हंसी-मजाक कर रहे थे।
इसी बात से नाराज होकर आरोपी सुरेंद्र कुमार ने अपने जीजा लल्लू कहार निवासी खेसहन, थाना गाजीपुर, जनपद फतेहपुर को मौके पर बुला लिया। आरोप है कि दोनों ने उसके साथ मारपीट की।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी सुरेंद्र कुमार और लल्लू कहार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है। थाना प्रभारी हरीश तिवारी ने बताया कि दो आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।