फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   neighbour theft cash and jewlery

नकदी, गहना समेत दो लाख का माल पार कर ले गया पड़ोसी युवक

Fri, 13 Mar 2020 12:30 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
neighbour theft cash and jewlery
neighbour theft cash and jewlery - फोटो : KAUSHAMBI
बिजिया चौराहा। कौशाम्बी कोतवाली के मढ़ी गांव में बुधवार रात एक युवक पड़ोसी के घर में घुसकर नकदी, गहना समेत तकरीबन दो लाख रुपये का माल समेट ले गया। आहट सुन जागी गृहस्वामिनी ने आरोपी को पकड़ा तो वह अपनी टी शर्ट उतारकर भाग गया। मामले की नामजद तहरीर दी गई है। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

मढ़ी गांव की सुशीला देवी पत्नी सत्येंद्र कुमार ने बताया कि मंगलवार रात वह परिवार के साथ घर के अंदर सो रही थी। तभी आधी रात को पड़ोसी युवक घर में घुसकर आलमारी में रखी छह हजार नकदी, चार तोला सोने व तीन पाव चांदी के गहने समेत तकरीबन दो लाख रुपये का माल पार कर दिया। घटना को अंजाम देकर भाग रहे चोर की आहट सुन जागी सुशीला ने आरोपी युवक को पीछे से पकड़ लिया। शोर मचाने पर उसका पति सत्येंद्र जागता कि इससे पहले आरोपी युवक अपनी टीशर्ट उतारकर भाग निकला।
विज्ञापन

रात में ही घटना की सूचना यूपी-100 पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी के घर जाकर पता लगाया तो वह गायब मिला। गुरुवार की सुबह पीड़िता ने कौशाम्बी कोतवाली जाकर नामजद तहरीर दी। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed