फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Neighbor intervenes in brothers' dispute, attacks with axe

Kaushambi News: भाइयों के विवाद में कूदा पड़ोसी, कुल्हाड़ी से किया हमला

Mon, 20 Oct 2025 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Mon, 20 Oct 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
Neighbor intervenes in brothers' dispute, attacks with axe
विनोद कुमार, घायल। - फोटो : अमर उजाला
सैनी कोतवाली क्षेत्र के टांडा गांव में दो भाइयों के विवाद में बीच-बचाव करने गए पड़ोसी ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित की तहरीर पर सैनी पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

टांडा निवासी शंभूनाथ ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसके पुत्र विनोद पर गांव के साबित अली ने कुल्हाड़ी से हमला किया। वहीं ग्रामीणों ने बताया कि शनिवार शाम विनोद और उसके भाई पवन अपने ट्यूबवेल पर किसी बात को लेकर झगड़ रहे थे। उसी दौरान पास में बकरी चरा रहा साबित अली बीच-बचाव के लिए वहां पहुंचा और कुछ कहने पर विनोद ने मना किया। यह बात उसे नगवार गुजरी।
विज्ञापन

रविवार सुबह करीब छह बजे विनोद जब घर से सड़क की ओर जा रहा था। तभी साबित अली ने घर से कुल्हाड़ी निकालकर उस पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। घायल विनोद को परिजनों ने स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। विनोद के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed