फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Neighbor harassed a teenager by trapping her in a love trap, family members came to know about her pregnancy

कौशांबी : प्रेमजाल में फंसाकर पड़ोसी ने किशोरी से किया दुष्कर्म, गर्भवती होने पर परिजनों को हुई जानकारी

Thu, 10 Aug 2023 06:02 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 10 Aug 2023 06:02 PM IST
सार

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की विवाहिता ने बताया कि छह महीने पहले पड़ोस में रहने वाले युवक ने उसकी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म किया। किशोरी को कहीं शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। किशोरी के शरीर में परिवर्तन आया तो घरवालों ने पूछताछ की।

विज्ञापन
Neighbor harassed a teenager by trapping her in a love trap, family members came to know about her pregnancy
crime - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सदर कोतवाली इलाके की एक किशोरी को प्रेमजाल में फंसाकर पड़ोसी युवक ने दुष्कर्म किया। किशोरी को गर्भ ठहरने पर उसके घरवालों को जानकारी हुई। आरोपी के घर उलाहना देने पर उसने अपनी मां के साथ मिलकर पीड़ित परिवार को धमकी दी। पुलिस ने आरोपी मां-बेटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की विवाहिता ने बताया कि छह महीने पहले पड़ोस में रहने वाले युवक ने उसकी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म किया। किशोरी को कहीं शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। किशोरी के शरीर में परिवर्तन आया तो घरवालों ने पूछताछ की। इस पर उसने घटना के बारे में बताया। आरोप है कि घटना का उलाहना देने पर आरोपी व उसकी मां ने जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने बुधवार को केस दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है। इंस्पेक्टर संतोष शर्मा का कहना है जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन

कोर्ट के आदेश पर दुष्कर्म का मुकदमा

पश्चिमशरीरा। पश्चिमशरीरा कोतवाली इलाके की एक विवाहिता ने बताया दो मई की शाम वह घर में अकेली थी। इस दौरान पड़ोस के युवक ने घर में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस के कार्रवाई नहीं करने पर पीड़िता ने कोर्ट का सहारा लिया। अदालत के आदेश पर बुधवार को पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed