{"_id":"691a245fe30a84bd7a098c8d","slug":"negligence-in-farmer-registry-ids-of-55-public-service-centers-cancelled-kaushambi-news-c-261-1-kmb1002-132512-2025-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: फार्मर रजिस्ट्री में लापरवाही, 55 जनसेवा केंद्रों की आईडी निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: फार्मर रजिस्ट्री में लापरवाही, 55 जनसेवा केंद्रों की आईडी निरस्त
Mon, 17 Nov 2025 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Mon, 17 Nov 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
भारत सरकार की फार्मर रजिस्ट्री योजना के तहत एग्री-स्टैक पोर्टल पर किसानों का पंजीकरण सहज जनसेवा केंद्रों के माध्यम से कराया जा रहा है। जिले में पंजीकरण की प्रगति बेहद धीमी मिलने पर जिलाधिकारी ने सभी ग्राम पंचायतों में अभियान चलाकर अधिकतम किसानों का रजिस्ट्रेशन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए थे।
निरीक्षण के दौरान पाया गया कि निर्देशों के बावजूद ग्राम पंचायतों में सक्रिय जनसेवा केंद्र गजेंद्र सिंह, अनिल कुमार, अजय सिंह, नियाज उल्ला, कक्कू सिंह, हरिकेश सिंह, नरेंद्र कुमार, विद्या शंकर साहू, नागेंद्र कुमार, पंकज सिंह, आयुष कुमार, विनोद कुमार साहू, नागेंद्र सिंह, वीरेंद्र कुमार, शिवलाल पाल, रामानुज गौतम, प्रमेश गुप्ता समेत 55 लोगों ने किसान पंजीकरण में अपेक्षित कार्य नहीं किया।
इन लापरवाही को देखते हुए इन 55 सीएचसी की आईडी तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दी गई। इससे पहले शनिवार को भी 15 आईडी निरस्त की गई थी। इस प्रकार अब तक कुल 70 जनसेवा केंद्रों की आईडी निरस्त हो चुकी हैं।