फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Negligence in delivery even after taking facility fee, death of newborn

Kaushambi News: सुविधा शुल्क लेकर भी प्रसव में बरती लापरवाही, नवजात की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 07 Apr 2023 02:26 AM IST
विज्ञापन
Negligence in delivery even after taking facility fee, death of newborn
प्रसव कराने के लिए स्वास्थ्य कर्मी चार हजार रुपये मांग रहे थे। 1500 रुपये दे दिए, इसके बाद भी लापरवाही बरती। इसकी वजह से नवजात की मौत हो गई, वहीं प्रसूता की हालत भी बिगड़ गई। यह आरोप करारी के कासिमपुर निवासी युवक ने लगाए हैं। पीड़ित ने सीएमओ को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुुहार लगाई है।
विज्ञापन

कासिमपुर के रहने वाले अवधेश कुमार का कहना है कि नौ मार्च को वह अपनी गर्भवती पत्नी को प्रसव के लिए लेकर संयुक्त जिला चिकित्सालय गया था। अवधेश का आरोप है कि अस्पताल में मिली स्टाफ नर्स ने पत्नी को देखने के बाद कहा कि कोई चिंता की बात नहीं। कुछ देर में प्रसव हो जाएगा।
विज्ञापन

इसमें चार हजार रुपये लगेंगे। रुपये नहीं होने की बात कहने पर स्टाफ नर्स नाराज होकर चली गई। फिर कहीं से इंतजाम करके 1500 रुपये नर्स को दिए।
आरोप है कि सुविधा शुल्क देने के बाद भी पत्नी के प्रसव में लापरवाही बरती गई। इसकी वजह से उसकी बेटी की गर्भ में ही मौत हो गई। स्वास्थ्य कर्मी की लापरवाही के चलते प्रसव के बाद पत्नी की हालत भी बिगड़ गई। गंभीर हालत में पत्नी को ले जाने के लिए कह दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रयागराज के एक अस्पताल में अब भी पत्नी का इलाज चल रहा है। पीड़ित का कहना है कि मामले की शिकायत अस्पताल के सीएमएस से की गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

मामला संज्ञान में आया था। इसकी जांच भी कराई गई। इसमें किसी भी स्वास्थ्य कर्मी की लापरवाही सामने नहीं आई है।
डॉ. एसके शुक्ला-सीएमएस, संयुक्त जिला चिकित्सालय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed