फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Neeraj, accused of rape, is a savage, no wrinkles are visible on his face, has gone to jail on rape charges.

सामूहिक दुष्कर्म : वहशी है दुष्कर्म का आरोपी नीरज, चेहरे पर नहीं दिखी शिकन, रेप के आरोप में जा चुका है जेल

Fri, 15 Nov 2024 12:49 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 15 Nov 2024 12:49 PM IST
सार

पइंसा कोतवाली के अफजलपुर वारी गांव का 21 वर्षीय नीरज सोनकर उर्फ खुर्जा किशोरावस्था से ही खुराफात करने लगा था। उसके निशाने पर कम उम्र की बच्चियां रहती थीं। इससे पहले छह अप्रैल 2020 को भी उसने सात वर्ष की एक अन्य बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया था।

विज्ञापन
Neeraj, accused of rape, is a savage, no wrinkles are visible on his face, has gone to jail on rape charges.
दुष्कर्म का आरोपी नीरज शुक्ला उर्फ खुर्जा। - फोटो : संवाद।

विस्तार

पइंसा क्षेत्र में सात वर्ष की बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म का मुख्य आरोपी नीरज हैवानियत करने का लती है। लोगों के मुताबिक वह वहशी की तरह वारदात को अंजाम देता है। वर्ष 2020 में भी उसने सात वर्ष की ही एक अन्य बच्ची से दरिंदगी का प्रयास किया था। तब पुलिस ने उसे जेल भेजा था। बृहस्पतिवार को पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद भी उसके चेहरे पर न शिकन थी और न ही अपने किए का पछतावा होने का भाव था।

विज्ञापन

पइंसा कोतवाली के अफजलपुर वारी गांव का 21 वर्षीय नीरज सोनकर उर्फ खुर्जा किशोरावस्था से ही खुराफात करने लगा था। उसके निशाने पर कम उम्र की बच्चियां रहती थीं। इससे पहले छह अप्रैल 2020 को भी उसने सात वर्ष की एक अन्य बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया था। जबकि, उस वक्त इसकी उम्र मात्र 17 वर्ष के आसपास ही थी।

विज्ञापन

इस मामले में मुकदमा दर्ज होने पर पुलिस ने उसे जेल भेज दिया था। मामला अभी भी कोर्ट में विचाराधीन है। ग्रामीणों के मुताबिक जमानत पर छूटकर आने के बाद भी वह अक्सर राह चलते बहू-बेटियों को फब्तियां कसता था। कई बार लोगों ने उसके परिजनों को भी उलाहना दिया, लेकिन उसकी आदतों में कोई सुधार नहीं हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों की ढिलाई का नतीजा था कि उसने 10 नवंबर को दोस्त के साथ मिलकर सात वर्ष की बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इंस्पेक्टर रोशन लाल ने बताया कि बृहस्पतिवार को पुलिस गिरफ्त में आने के बाद आरोपी के चेहरे पर शिकन नहीं थी। पूछताछ के दौरान भी उसने बड़ी आसानी से अपना जुर्म कुबूल कर लिया। बकौल इंस्पेक्टर घटना से पहले आरोपी ने शराब पी थी। दोस्त मोहित के साथ चना का साग तोड़ने गया था। रास्ते में बच्ची को देखकर अचानक मन खराब हुआ और दरिंदगी कर बैठा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed