फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   navratri festival:decorated durga puja pandal in kaushambi

देवी दर्शन को मंदिरों, पंडालों में उमड़ी भीड़

Fri, 12 Oct 2018 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो,कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो,कौशाम्बी Updated Fri, 12 Oct 2018 01:25 AM IST
विज्ञापन
navratri festival:decorated durga puja pandal in kaushambi
कौशाम्बी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
मंझनपुर। नवरात्र के दूसरे दिन गुरुवार को देवी मंदिरों, पूजा पंडालों में भक्तों की भीड़ उमड़ी। भोर से ही पूजन-अर्चन के लिए भक्त मंदिरों व पूजा पंडालों में पहुंचने लगे। इस दौरान मां के जयकारों व घंट घड़ियाल की ध्वनि से मंदिर व पूजा पंडाल गूंजते रहे। शाम को आरती के बाद मां के भक्तों ने प्रसाद वितरण किया।
विज्ञापन


नवरात्र स्थापना के बाद दूसरे दिन भोर से ही पूजा पंडालों व मंदिरों में महिला, पुरुष पूजन-अर्चन के लिए पहुंचने लगे। देवी की पूजा, दुर्गा शप्तशती पाठ, दुर्गा चालीसा का पाठ दिनभर होता रहा। मंझनपुर स्थित दुर्गा मंदिर में पूजन-अर्चन करने के लिए कन्याओं के अलावा महिला-पुरुष व किशोर की खासी भीड़ लगी रही। इसी तरह संचवारा व अम्बारी गांव स्थित मां अलोप शंकरी, कनैली स्थित मां शीतला मंदिर, गुरौली स्थित मां चंद्रिका देवी मंदिर में भक्तों ने विधिविधान से दूसरे दिन पूजन-अर्चन किया। शाम को आरती के बाद गंवई कलाकारों में मां अम्बे के गीतों से पूरे माहौल को भक्ति के रंग से सराबोर कर दिया।
विज्ञापन


इस दौरान दर्शकों ने मां अम्बे के गीतों पर ताली बजाकर गायक कलाकारों का खूब साथ दिया। कुछ पूजा पंडालों में ढोल और मंजीरे की गूंज देर रात तक सुनाई देती रही। पूजा पंडाल के आस-पास के घरों की महिलाएं आरती के बाद एकत्रित होकर देवी के गीतों में लीन नजर आईं। भक्ति पर्व को लेकर सबसे अधिक उत्साह छोटे-छोटे बच्चों में देखने को मिला। वह घरों से निकलकर गांव व कस्बों में बने पूजा पंडालों की सजावट का लुफ्त देर रात तक उठाते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed