फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Navratri begins with Kalash installation

कलश स्थापना के साथ नवरात्र शुरू

Sun, 29 Sep 2019 01:03 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 29 Sep 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
Navratri begins with Kalash installation
कलश स्थापना के साथ नवरात्र शुरू
विज्ञापन

तैयारियों को लेकर दिनभर जुटे रहे भक्त, गुलजार रहे बाजार
मंझनपुर। शारदीय नवरात्र का शुभारंभ रविवार से कलश स्थापना के साथ होगा। इसके लिए जिले के देवीभक्त शनिवार को दिनभर तैयारियों में जुटे रहे। सुबह से देर रात जयकारों के बीच भक्त देवी प्रतिमाओं को लेकर पंडाल पहुंचते रहे। त्योहार को लेकर पूर्व संध्या तक बाजारों में खरीदारों की भीड़ लगी रही। वहींद़ेवी मंदिरों, पूजा पंडालों को देर रात तक आकर्षक झालरों व फूलों से सजावट की जाती रही।

शारदीय नवरात्र रविवार (प्रतिपदा) से शुरू हो रही है। पर्व की तैयारियों को लेकर मां के भक्त शनिवार को दिनभर लगे रहे। भक्तो की टोली निर्माण स्थल पर पहुंकर बनवाई गई मूर्तियों को बाजे-गाजे के साथ जयकारा लगाते हुए पूजा पंडाल तक ले गए। यह सिलसिला पूजा पंडालों में देर रात तक जारी रहा। प्रतिमा पहुंचने के बाद भक्तगण पूजा पंडाल सजाने में देर रात तक लगे रहे। दूसरी ओर नौ दिन का व्रत रखने और घरों में कलश स्थापित कराने वाले भक्तों ने भी तैयारियां पूरी कर ली है। व्रत में लगने वाले फलाहार, पूजन सामग्री, नारियल, बतासा, चुनरी आदि की खरीदारी करने वाले भक्तों की भारी भीड़ बाजार में जुटी रही। इसके अलावा पूजा पंडाल सजाने के लिए विद्युत झालरों, प्लास्टिक के फूलों की जमकर खरीदारी हुई। रविवार की सुबह से ही गांव व कस्बे मां की भक्ति से सराबोर दिखेगें। पूरे नौ दिन तक हवन, पूजन व भक्तिगीतों का कार्यक्रम जिले भर में जगह-जगह चलता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed