{"_id":"65fec230c49e3094b70ba9af","slug":"national-quality-assurance-standard-award-to-ayushman-arogya-mandir-of-raxauli-kaushambi-news-c-261-1-kmb1003-109873-2024-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: रक्सौली के आयुष्मान आरोग्य मंदिर को नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड अवार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: रक्सौली के आयुष्मान आरोग्य मंदिर को नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड अवार्ड
Sat, 23 Mar 2024 05:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Sat, 23 Mar 2024 05:21 PM IST
विज्ञापन
सरसवां ब्लॉक क्षेत्र के रक्सौली स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर को केंद्र सरकार की ओर से नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड (एनक्यूएएस) अवार्ड के लिए चयनित किया गया है। खास बात यह है प्रदेश में सिर्फ चार सेंटर ही इसके लिए चुने गए हैं, जिसमें रक्सौली के सेंटर का भी नाम हैं।
केंद्र सरकार की ओर से हर साल एनक्यूएएस अवार्ड के लिए एक प्रतिस्पर्धा कराई जाती है। इमसें जिलों से आयुष्मान आरोग्य मंदिर भी शामिल होते हैं। बेहतर सुविधाओं वाले ऐसे सेंटर जो 80 फीसदी अंक हासिल करते हैं, उन्हें यह वार्ड दिया जाता है।
पीएचसी सरसवां के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. प्रसून जायसवाल ने बताया कि वर्ष 2023-24 में जिले के अलग-अलग ब्लॉकों के सात आयुष्मान आरोग्य मंदिरों ने इसमें प्रतिभाग किया था। पिछले साल जून में केंद्रीय टीम निरीक्षण के लिए आई थी। अब इसका परिणाम घोषित हुआ है।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के सिर्फ चार आरोग्य मंदिर ही 80 फीसदी अंक हासिल कर सके हैं। इसमें आयुष्मान आरोग्य मंदिर रक्सौली का भी नाम शामिल है। उन्होंने बताया कि भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की संयुक्त सचिव आराधना की ओर से प्रमाण पत्र जारी किया गया है, जो जिला मुख्यालय में आ चुका है।
केंद्र सरकार की ओर से 1.25 लाख रुपये पुरस्कार दिए जाएंगे। यह धनराशि लोकसभा चुनाव के बाद होगी। इससे केंद्र की सुविधाओं को बेहतर बनाने में खर्च किया जाएगा। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए केंद्र के सभी कर्मचारियों को शुभकामनाएं दी गई हैं।
इन सुविधाओं के लिए मिला पुरस्कार
आयुष्मान आरोग्य मंदिर रक्सौली को अतिक्रमण मुक्त रखने, जलजमाव न होने, नालियों को ढककर रखने, मुख्य सड़क से केंद्र तक पहुंच मार्ग, स्ट्रीट लाइट, सामुदायिक शौचालय, हर्बल गार्डेन, कचरे का सही निस्तारण, जलापूर्ति, फायर सेफ्टी, विद्युत की सुविधाा, सभी आवश्यक उपकरण क्रियाशील होने, राष्ट्रीय कार्यक्रमों का सही क्रियान्वयन, लाभार्थियों की संतुष्टि, नियत दवाओं की उपलब्धता रखने पर के लिए पुरस्कृत किया गया है।