{"_id":"57a8d5d44f1c1bb561ee499b","slug":"nanda-ka-purva","type":"story","status":"publish","title_hn":"नंदा के पुरवा गांव में फैला डायरिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नंदा के पुरवा गांव में फैला डायरिया
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Tue, 09 Aug 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
other
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले भर में डायरिया की बीमारी से लोग सहमे हुए हैं। शहजादपुर से शुरू होकर भीटी, महगांव के बाद अब डायरिया का प्रकोप नंदा का पुरवा गांव में पहुंच गया है। डायरिया की खबर लगते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम नंदा का पुरवा पहुंच कर अपना डेरा जमा लिया है। यहां 25 मरीज डायरिया के मिले हैं।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सरायअकिल के अंतर्गत नंदा का पुरवा गांव डायरिया की चपेट में आ गया है। डायरिया शहजादपुर गांव से शुरू हुआ था। इसके बाद भीटी गांव बाद महगांव में डायरिया का प्रकोप पहुंचा। महगंाव में डायरिया पूर्ण रूप से खत्म नहीं हुआ कि नंदा का पुरवा गांव सोमवार को डायरिया की चपेट में आ गया। खबर लगते ही स्वास्थ्य विभाग ने नंदा का पुरवा गांव टीम भेज दिया है। टीम ने गांव में पहुंच कर मरीजों का इलाज शुरू कर दिया है।
नंदा का पुरवा गांव में डायरिया से आकांक्षा देवी (3), हिग्नी (70), दुलारी (52), फूलकली (65), गुड़िया देवी (2), अमित (10), ननकी (4) और राज दुलारी (5) सहित 25 लोग डायरिया की चपेट में है। जिनका चिकित्सक विजय शंकर, राजेश कुमार और टीम की देख रेख में इलाज चल रहा है। डायरिया की सूचना के बाद प्रशासन ने पूरे गांव की साफ-सफाई शुरू कराकर ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव शुरू करा दिया है।