फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   nagar panchayat hausala poshan mission

नगर पंचायतों में हौसला पोषण योजना की शुरुआत

Sun, 09 Oct 2016 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Sun, 09 Oct 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
nagar panchayat hausala poshan mission
other
हौसला पोषण योजना की शुरुआत शनिवार को कौशाम्बी के सभी नगर पंचायतों में भी कर दी गई। नगर पंचायत मंझनपुर के नया नगर मोहल्ला स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर सीडीओ डॉ. दिनेश कुमार सिंह ने इसका उद्घाटन किया। अब सातों नगर पंचायतों के सभी केंद्रों पर गर्भवती महिलाओं और अतिकुपोषित बच्चों को मेन्यू के हिसाब से पौष्टिक भोजन दिया जाएगा।
विज्ञापन


  दोआबा की ग्राम सभाओं में हौसला पोषण योजना की शुरुआत एक माह पहले कर दी गई थी लेकिन नगर पंचायतों के 126 केंद्रों पर योजना लागू नहीं हो सकी थी। शनिवार को जिला कार्यक्रम अधिकारी राकेश कुमार मिश्र ने नगर पंचायतों में भी योजना की शुरुआत कराई। 
विज्ञापन


मुख्य विकास अधिकारी ने नगर पंचायत मंझनपुर के नया नगर मोहल्ले में स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर इसका उद्घाटन करते हुए गर्भवती महिलाओं और अति कुपोषित बच्चों को पौष्टिक भोजन कराया। इसी के साथ जिले की सातों नगर पंचायतों की गर्भवती महिलाओं और अति कुपोषित बच्चों को प्रतिदिन पौष्टिक भोजन, मौसमी फल देकर उनकी सेहत सुधारने का काम शुरू करा दिया। यह कार्यक्रम आंगनबाड़ी केंद्रों पर प्रतिदिन एमडीएम मेन्यू के हिसाब से कराया जाएगा। इसके अलावा गर्भवती महिलाओं को प्रतिदिन एक आयरन की गोली भी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed