फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Naeemuddin was murdered in a love affair, three including father and son arrested

Kaushambi News: प्रेम-प्रसंग में मौत के घाट उतारा गया था नईमउद्दीन, पिता-पुत्र समेत तीन गिरफ्तार

Sat, 18 Jan 2025 01:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sat, 18 Jan 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
Naeemuddin was murdered in a love affair, three including father and son arrested
पुलिस कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान हत्यारोपी। संवाद
विज्ञापन

चरवा के चपहुंआ गांव के नईमउद्दीन की हत्या प्रेम-प्रसंग में गई थी। युवती के पिता व भाई ने परिवार के एक अन्य सदस्य के साथ मिल कर नईम की सिर कूंचकर हत्या करने के बाद शव कुंए में फेंक दिया था।
पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए पिता-पुत्र समेत तीनों हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया। लिखापढ़ी कर तीनों का चालान न्यायालय भेजा, हत्यारोपियों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

चपहुंआ निवासी नईमउद्दीन (26) मुंबई में रहकर प्राइवेट नौकरी करता था। कुछ दिन पहले ही वह घर आया था। बुधवार सुबह गांव के बाहर सरदार सरोज के कुंए में उसका शव खून से लथपथ मिला था। मृतक के पिता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी बृजेश श्रीवास्तव ने घटना के खुलासे के लिए चरवा पुलिस के साथ एसओजी व सर्विलांस सेल की तीन टीमें लगाईं। शुक्रवार सुबह पुलिस टीम ने चपहुंआ गांव के ही हत्यारोपी कुलदीप, उसके पिता जगलाल व परिवार के संदीप कुमार पुत्र झुरई को गिरफ्तार किया। पूछताछ में तीनों ने अपराध स्वीकार कर लिया।
एसपी के मुताबिक आरोपी नईम ने कुलदीप की बहन को नईम ने प्रेम-जाल में फंसा लिया था। घर वालों के समझाने पर युवती ने उससे दूरी बना ली थी। इससे खफा नईम प्रेमिका की शादी का रिश्ता तय करने पर उसके मंगेतर को मार डालने की धमकी देने लगा था। धमकी से परेशान युवती के परिवार ने सिरफिरे नईम से निजात पाने के लिए उसकी हत्या कर थी।

सर्विलांस की मदद से मिली कामयाबी
एसपी बृजेश श्रीवास्तव के मुताबिक हत्यारोपी कुलदीप की नईमउद्दीन से अच्छी दोस्ती थी। इसी का फायदा उठाकर घर आने-जाने के दौरान नईम ने कुलदीप की बहन से प्रेम संबंध बनाया था। घटना के खुलासे के लिए पुलिस ने तीन टीमों में सर्विलांस सेल को भी शामिल किया था।

सर्विलांस टीम ने मृतक के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल निकाली तो आखिरी कॉल हत्यारोपी कुलदीप की निकली। इसके बाद उसे हिरासत में ले लिया गया। सख्ती से पूछताछ करने पर उसने पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। इसी के बाद उसके पिता व एक अन्य समेत तीनों हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed