फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   NA

Kaushambi News: सिल्वर जुबली मिनी मैराथन में बबलू और तमन्ना ने मारी बाजी

Mon, 30 Jan 2023 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Mon, 30 Jan 2023 01:18 AM IST
विज्ञापन
NA
सिल्वर जुबली मिनी मैराथन में बबलू और तमन्ना ने मारी बाजी
विज्ञापन

-केआईआईटी के तत्वावधान में स्पोर्ट्स स्टेडियम की ओर से किया गया आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। कलिंगा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडस्ट्रियल थ्योरोग्राफी (केआईआईटी) भुवनेश्वर के 25वीं स्थापना दिवस पर मंझनपुर में सिल्वर जुबली मिनी मैराथन दौड़ का आयोजन स्पोर्ट्स स्टेडियम की ओर से किया गया। इसमें बबलू और तमन्ना ने पहला स्थान पाया।
महिला और पुरुष वर्ग की अलग-अलग हुई प्रतियोगिता में करीब 200 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। अपर पुलिस अधीक्षक समर बहादुर सिंह और ओलंपियन शिवपाल सिंह ने ओसा में हरी झंडी दिखाई। पुरुष वर्ग की प्रतियोगिता में बबलू कुमार पहले, श्री कुमार दूसरे, योगेश कुमार तीसरे, शिवम शर्मा चौथे, मान सिंह पांचवें, सत्यम यादव छठवें स्थान पर रहे। वहीं महिला वर्ग में तमन्ना को पहला, पूजा राजपूत को दूसरा, कौशल्या देवी को तीसरा, खुशबू देवी को चौथा, रचना देवी को पांचवां, संजना को छठवां स्थान मिला।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने प्रथम छह स्थान पाने वाले इन खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। जिला क्रीड़ा अधिकारी मो. रुस्तम खान ने सभी का आभार जताया। इस मौके पर अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अचुत्यानंद राय, ओलंपिक संघ के जिलाध्यक्ष डॉ. अरुण केसरवानी ,खेलो इंडिया के प्रशिक्षक संदीप कुमार, शिक्षक राजीव कुमार सिंह, हीरालाल, नवदीप कुमार, सुधाकर सिंह, अमित सिंह, आकाश पाल, नरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed