{"_id":"63d77abce3d16a1534225294","slug":"na-kaushambi-news-c-3-1-43102-2023-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: शिकायतों के निस्तारण में गुणवत्ता का रखें विशेष ध्यान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: शिकायतों के निस्तारण में गुणवत्ता का रखें विशेष ध्यान
Mon, 30 Jan 2023 01:37 PM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Mon, 30 Jan 2023 01:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिकायतों के निस्तारण में गुणवत्ता का रखें विशेष ध्यान
डीएम-एसपी ने कड़ाधाम और कोखराज थाने में समाधान दिवस में सुनीं फरियाद
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर/कड़ा। जनपद के सभी थानों में शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन हुआ। डीएम और एसपी ने कड़ाधाम और कोखराज थाने में लोगों की शिकायतें सुनीं और निस्तारण किया। लंबित शिकायतों का गुणवत्ता के साथ निस्तारण करने के निर्देश दिए।
कड़ाधाम थाना परिसर में डीएम सुजीत कुमार व एसपी बृजेश श्रीवास्तव ने ग्रामीणों की फरियाद सुनी। इसमें चार शिकायतें आईं। चारों राजस्व विभाग से संबंधित रहीं। एक शिकायत का मौके पर ही निस्तारण करा दिया गया। शेष तीन शिकायतों के लिए टीम गठित करने के निर्देश दिए। इस मौके पर थानाध्यक्ष कड़ाधाम अभिलाष तिवारी, निरीक्षक विद्याराम, एसआई कमलेश यादव, राकेश कुमार, सुनील यादव, वीरेंद्र प्रताप, नंदू यादव आदि मौजूद रहे। कोखराज थाने के समाधान दिवस में तीन शिकायतकर्ता पहुंचे। डीएम और एसपी ने उनकी फरियाद सुनी, जिसके बाद दो शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण करा दिया। डीएम और एसपी ने दोनों थानों का निरीक्षण भी किया।
वहीं कोतवाली महेवाघाट और पश्चिमशरीरा में शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन हुआ। एएसपी समर बहादुर इनमें लोगों की शिकायत सुनने पहुंचे। हालांकि महेवाघाट में एक भी फरियादी नहीं आया। जबकि पश्चिम शरीरा में पांच शिकायतें आईं। इनमें से तीन का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष शिकायतों का जल्द निस्तारण कराने के निर्देश अफसरों को दिए गए। इस दौरान राजस्व निरीक्षक बसंत लाल, इंस्पेक्टर रमेश पटेल मौजूद रहे। समाधान दिवस के बाद एएसपी ने पश्चिमशरीरा के फायर स्टेशन का निरीक्षण भी किया। कार्यालय में रखे अभिलेख व परिसर की साफ-सफाई आदि व्यवस्थाओं को देखा। फायर स्टेशन प्रभारी महेश कांत गर्ग अन्य कर्मचारियों को दिशा निर्देश दिए।