{"_id":"63d77a90adad2c74411b5784","slug":"na-kaushambi-news-c-3-1-42816-2023-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, चार के खिलाफ केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, चार के खिलाफ केस
Mon, 30 Jan 2023 01:36 PM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Mon, 30 Jan 2023 01:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, चार के खिलाफ केस
सैनी कोतवाली के अजुहा इलाके की घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। सैनी कोतवाली इलाके के अजुहा कस्बे में शादी का झांसा देकर एक युवती से दुष्कर्म किया गया। दबाव बनाने पर शादी से इन्कार कर दिया गया। पीड़ित युवती की मां की तहरीर पर आरोपी युवक समेत चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।
अजुहा कस्बे की एक महिला ने बताया कि उसके पति की मौत हो चुकी है। पांच साल पहले उसने अपनी बेटी का रिश्ता इटैली गांव निवासी सुमित कुमार के साथ तय किया था। 51 हजार नकदी व अन्य समान के साथ सगाई भी कर दी गई। इसके बाद से सुमित का उसके घर आवागमन शुरू हो गया। इस दौरान उसने झांसे में लेकर बेटी से दुष्कर्म करना शुरू कर दिया। शादी का दबाव बनाने पर चार साल बाद पहले 12 अप्रैल और पांच नवंबर 2022 को बरात की तारीख तय की गई।
शादी करीब आते ही सुमित व उसके भाई गुलाब, भाभी गायत्री देवी और बहनोई गुड्डू निवासी पइंसा ने अचानक एक लाख रुपये नकदी, अपाचे बाइक और सोने की जंजीर आदि की मांग कर दी। असमर्थता जाहिर करने पर सभी ने शादी करने से इन्कार कर दिया। आरोप है कि तहरीर के बाद भी एफआईआर नहीं दर्ज करने पर पीड़िता ने महिला आयोग से गुहार लगाई। आयोग के निर्देश पर शुक्रवार को सैनी कोतवाली पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।