फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Murderous attack on history sheeter returning home with friend, serious

Kaushambi News: दोस्त के साथ घर लौट रहे हिस्ट्रीशीटर पर कातिलाना हमला, गंभीर

Tue, 26 Nov 2024 04:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Tue, 26 Nov 2024 04:17 AM IST
विज्ञापन
Murderous attack on history sheeter returning home with friend, serious
कोतवाली के भइला गांव के पास सोमवार दोपहर दोस्त के साथ रिश्तेदारी से घर लौट रहे एक हिस्ट्रीशीटर को लोहे की रॉड से पीट कर मरणासन्न कर दिया गया। गंभीर हालत में उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

परिजनों ने अभी किसी के खिलाफ कोई तहरीर नहीं दी है। पुलिस अपने स्तर से कई बिंदुओं पर छानबीन कर रही है।
सरायअकिल इलाके के कोटिया निवासी संदीप पाल हिस्ट्रीशीटर बदमाश है। उसके खिलाफ जिले के विभिन्न थानों ने लूट,चोरी और छिनैती जैसी घटनाओं के करीब दर्जन भर से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन

सोमवार सुबह संदीप बाइक से दोस्त सौरभ निवासी सोनौली, थाना पश्चिमशरीरा के साथ अपनी ससुराल मंझनपुर गया था।
दोपहर करीब तीन बजे वह दोस्त सौरभ के साथ घर लौट रहा था। जैसे ही दोनों लोग करारी कोतवाली के भइला मकदूमपुर गांव के पास पहुंचे, तभी पीछे से आए दो बाइक सवार चार युवकों ने उन्हें ओवरटेक कर रोक लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब तक संदीप कुछ समझ पता हमलावरों ने उसके सिर पर लोहे की राॅड से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।
साथी को पिटता देख शोर मचाते हुए उसका दोस्त सौरभ गांव की ओर भागा। हमले में संदीप का सिर फटने के साथ ही एक हाथ और एक पैर में फ्रैक्चर हो गया। चीख-पुकार सुन स्थानीय ग्रामीण लाठी-डंडा लेकर घटना स्थल की ओर दौड़ पड़े।
ग्रामीणों से घिरता देख हमलावर एक बाइक छोड़कर दूसरी बाइक से फरार हो गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल संदीप को इलाज के लिए मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। इंस्पेक्टर विनीत सिंह ने बताया कि परिजनों को सूचना दे दी गई है।
फिलहाल अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर लिया जाएगा। पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही है।
-------
गांव में चल रही पुरानी अदावत
--कोटिया गांव में ग्राम प्रधान के दोबारा चुनाव होने के बाद से संदीप पाल और उसके विरोधियों के बीच अदावत चल रही है। सूत्रों के मुताबिक संदीप पाल इस बार ग्राम प्रधान का चुनाव लड़ना चाहता है, इस कारण गांव में उसकी सियासी टशन चल रही है। पुलिस इस बिंदु पर भी छानबीन कर रही है।

------
जिपं.सदस्य को गोली मारने के आरोप में जा चुका है जेल
--भइला गांव में हमलावरों का शिकार हुआ हिस्ट्रीशीटर संदीप एक साल पहले वार्ड नंबर 23 के जिला पंचायत सदस्य राज गौतम पर गोली चलाने के आरोप में भी जेल भी जा चुका है। वहीं, पखवाड़े भर पहले कोटिया गांव में हुए गोलीकांड में संदीप और उसके भाई कुलदीप को नामजद करते हुए पुलिस को तहरीर दी गई थी। इस प्रकरण में पुलिस ने जब घटना की छानबीन की तो संदीप और उसका भाई कुलदीप निर्दोष साबित हुए थे। सरायअकिल पुलिस ने दोनों भाइयों को क्लीनचिट देते हुए छोड़ दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed