{"_id":"585d73d54f1c1b3d77e397dd","slug":"murder-in-tewa-village","type":"story","status":"publish","title_hn":"फावड़े से किसान को काटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फावड़े से किसान को काटा
कौशाम्बी ब्यूरो
Updated Sat, 24 Dec 2016 12:56 AM IST
विज्ञापन
crime
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सदर कोतवाली के टेवा गांव में महेश बाबा मंदिर के समीप किसान दीनबंधु तिवारी (43) को गुरुवार रात खेत में फावड़े से काट डाला गया। किसान की बेरहमी से हत्या कर कातिल फरार हो गए हैं। सुबह लाश मिलने की सूचना पर सदर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। निरीक्षण करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बेटे की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात हत्यारों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है। हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है।
टेवा निवासी दीनबंधु तिवारी काश्तकार थे। दीनबंधु के एक बेटा आकाश, व दो बेटियां सविता व बबिता हैं। गांव के बाहर महेश बाबा मंदिर के समीप उनका निजी समबर्सिबल है। इसी के बगल में उन्होंने गन्ना की खेती कर रखी है। कभी-कभार वह खेत में ही सोया जाया करते थे। गुरुवार दोपहर करीब दो बजे दीनबंधु तिवारी घर से खेत के लिए निकले। शाम को वह घर नहीं लौटे। पत्नी विमला देवी ने सोचा की खेत की रखवाली करने के लिए वह वहीं बाटी चोखा बनवाकर खाकर सो गए होंगे। शुक्रवार की सुबह उनका बेटा आकाश खेत गया तो देखा कि गन्ने के खेत के बगल में पिता का खून से लथपथ शव पड़ा है।
बगल में ही खून से सना फावड़ा पड़ा था। वह चीखते-चिल्लाते हुए वहां से भागकर सबमर्सिबल के पास पहुंचा तो लोग इकट्ठा हो गए। जानकारी होने पर मौके पर लोगों का मजमा लग गया। पत्नी विमला व बेटियां भी रोते-बिलखते हुए वहां पहुंच गईं। सूचना सदर कोतवाली पुलिस को दी गई। एसएसआई विनोद यादव फोर्स के साथ घटनास्थल पहुंचे। लोगों से पूछताछ करने के बाद मौका-मुआयना किया। दीनबंधु के गले व चेहरे पर फावड़े से प्रहार किया गया था। पुलिस ने फावड़ा बरामद कर लिया है। आकाश की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात कातिलों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। किसान की हत्या से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।