{"_id":"587532a14f1c1b1629baa06a","slug":"murder-in-bhagwanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपमान का बदला लेने के लिए की थी वृद्धा की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपमान का बदला लेने के लिए की थी वृद्धा की हत्या
कौशाम्बी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Jan 2017 01:00 AM IST
विज्ञापन
crime
सरायअकिल पुलिस ने मंगलवार को अनारकली हत्याकांड का खुलासा कर दिया। गांव के ही युवक ने अपमान के बदले उसे मौत दी थी। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने आला कत्ल बरामद कर लिया और उसे जेल भेज दिया है।
भगवानपुर गांव की अनारकली (65) पत्नी कृष्णराम पति की मौत के बाद घर में अकेली रहती थी। उसके दो बेटे रेलवे में नौकरी करते हैं। वहीं बड़ा बेटा इलाहाबाद में प्राइवेट नौकरी करता है। 16 दिसंबर की रात वृद्ध महिला की गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। मृतका के बेटे शांति भूषण की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी। सोमवार रात पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर भगवानपुर गांव निवासी शिवबाबू पुत्र ननकाई को धर दबोचा। शिवबाबू ने पुलिस को बताया कि वृद्धा ने रिश्तेदारों के साथ उसे अपमानित किया था। अपमान का बदला लेने की ठान ली। 16 दिसंबर को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर आला कत्ल बरामद करते हुए सलाखों के भेज दिया है। बताया जाता है कि अनारकली के घर की धन्नी महीने भर पहले चोरी हो गई थी। बताया जाता है कि शिवबाबू पर चोरी का शक जाहिर करते हुए आए दिन उसे अपमानित किया करती थी। रिश्तेदार और पड़ोसियों के सामने कई बार उसे चोर कहा गया। वृद्धा के ताने से आजिज आने के बाद शिवबाबू कातिल बन गया।