फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   muharram festival

नम आंखों से दफन हुए ताजिए

Mon, 02 Oct 2017 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Mon, 02 Oct 2017 01:37 AM IST
विज्ञापन
muharram festival
kaushambi
दसवीं मुहर्रम का जुलूस रविवार को संपन्न हुआ। लोगों ने अकीदत के साथ नम आंखों से कर्बला में ताजिए के फूल दफन किए। करारी, भरवारी, महगांव, दारानगर, मुस्तफाबाद आदि गांवों में जुलूस निकाला गया। इस दौरान लोगों ने मातम कर इमाम हुसैन को याद किया।
विज्ञापन


करारी में दसवीं मुहर्रम का जुलूस अकीदत और एहतराम के साथ निकाला गया। सुबह होते ही अजादार इमाम बारगाहों में इकट्ठा होकर इमाम हुसैन का मातम कर शहादत पर आंसू बहा रहे थे। दोपहर दो बजे पहला ताजिया सद्र इमाम बारगाह से उठा। दूसरा ताजिया हुसैनिया शरीफाबाद से और तीसरा ताजिया अंसारगंज इमाम चौक से उठा। नवजवान मातम करते हुए कर्बला के मंजर को याद कर रो रहे थे। अलविदा या हुसैन, अलविदा या हुसैन की सदाओं ने माहौल को गमगीन बना दिया था। ताजिया कदीमी रास्तों से होते हुए कर्बला की तरफ चला।
विज्ञापन


जहां हमूद अहमद, जावेद रिजवी, मोहम्मद मेंहदी, जव्वाद हैदर, नैयर रिजवी, मकसूद अब्बास आदि ने मर्सिया पढ़ा- आज शब्बीर पा क्या आलमे तन्हाई है, जुल्म की चांद पा जहरा के घटा छाई है। मर्सिया पढ़ते अजादार कर्बला पहुंचे जहां आखिरी नौहा-शब्बीर बहुत ही प्यासे थे, एक बूंद नहीं पाया पानी। इस नौहे पर अजादारों ने मातम कर आंसू बहाए। इसके बाद अकीदतमंदों ने नम आंखों से ताजिया दफन किया। इसी तरह गढ़ी, मूरतगंज, कशिया पूर्व, दारानगर, मंझनपुर आदि जगहों पर अकीदत के साथ ताजिया दफन किया गया। इस दौरान कई जगहों पर छिटपुट घटनाएं हुईं। अधिकारियाें ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया और ताजिया को कर्बला तक पहुंचवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed