{"_id":"6a9484a7614b7bdf250cfaab","slug":"mud-house-collapses-due-to-dampness-from-rain-woman-has-a-narrow-escape-kaushambi-news-c-261-1-kmb1014-147336-2026-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: बारिश की सीलन से कच्चा मकान भरभराकर गिरा, बाल-बाल बची महिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: बारिश की सीलन से कच्चा मकान भरभराकर गिरा, बाल-बाल बची महिला
विज्ञापन
बारिश की वजह से गिरा कच्चा मकान। संवाद
नगर पंचायत चरवा के पश्चिम टोला में रविवार को बारिश की वजह से हुई सीलन के चलते कच्चा मकान भरभराकर ढह गया। हादसे के समय महिला घर के बाहर थी, इससे वह बच गई। मकान गिरने से घर में रखा अनाज, बिस्तर, कपड़े समेत गृहस्थी का सामान मलबे में दबकर नष्ट हो गया।
पश्चिम टोला की उर्मिला देवी पत्नी स्व. अमृत लाल शुक्ल ने बताया कि पिछले कई दिनों से हो रही बारिश के कारण कच्चे मकान की दीवारों में सीलन आ गई थी। रविवार को अचानक मकान जमींदोज हो गया।
मकान गिरने की जानकारी होते ही पड़ोसी मौके पर पहुंचे और मलबा हटाकर सामान निकालने का प्रयास किया। हालांकि, मलबे में दबने से अधिकांश सामान क्षतिग्रस्त हो चुका था। पीड़िता के अनुसार घर में रखा अनाज, बिस्तर, कपड़े और अन्य जरूरी सामान खराब हो गया है। उन्होंने घटना की जानकारी तहसील प्रशासन को देकर आर्थिक मदद की मांग की है।