फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   mp vinod sonkar gave fruits to monkeys

सांसद ने बंदरों को कराया भोज

Thu, 23 Apr 2020 12:30 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
mp vinod sonkar gave fruits to monkeys
mp vinod sonkar gave fruits to monkeys - फोटो : KAUSHAMBI
सांसद विनोद सोनकर ने बुधवार को चरवा इलाके में बंदरों को चना, केला, खीरा व गाजर खिलाया। सांसद ने कहा लोग किसी न किसी तरह अपनी जरुरतों को पूरा कर ले रहे हैं। लेकिन बेजुबानों की तरफ भी लोगों को ध्यान देना चाहिए। बाग-बागीचों में पशु-पक्षियों के लिए किसी बर्तन में पानी रखना चाहिए। संकट के इस समय में मानव सेवा के साथ ही बेजुबानों की सेवा पुनीत कार्य है।
विज्ञापन

वहीं कोविड-19 के कारण गैर प्रांतों में फंसे दोआबा के कामगारों को सांसद विनोद सोनकर मदद पहुंचा रहे है। ऐसे ही भैरवपुर गांव के आठ लोगों को सांसद ने बंगलुरू में राशन व पैसा पहुंचाया है। मदद मिलने के बाद मजदूरों ने वीडियो वायरल कर सांसद को धन्यवाद दिया है।
विज्ञापन

सिराथू तहसील क्षेत्र के भैरवपुर निवासी फूलचंद्र पाल, रमेश कुमार, महेंद्र सहित आठ लोग बंगलुरू के पिनिया शहर में रहकर मजदूरी करते हैं। 25 मार्च को लॉकडाउन होने के कारण वह लोग घर नहीं लौट सके। जिस स्थान पर वह मजदूरी करते थे, वह कारखाना भी बंद हो गया। मजदूर अपने कमरों में कैद होकर रह गए। मजदूरों के पास रहा पैसा भी समाप्त हो गया। खाने-पीने का भी संकट खड़ा हो गया। राशन कार्ड नहीं होने के कारण उन्हे सरकारी अनाज भी नहीं मिल पा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर बंगलुरू में फंसे फूलचंद्र पाल ने कहीं से सांसद विनोद सोनकर का मोबाइल नंबर हासिल किया। सांसद को फोन कर फूलचंद्र ने अपनी समस्या बताई। इस पर सांसद ने फूलचंद्र के बताए पते पर राशन सामाग्री और आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई। इस बाबत मजदूरों ने मंगलवार को सोशल मीडिया में वीडियो वायरल कर सांसद को धन्यवाद दिया है। यह जानकारी सांसद के मीडिया प्रभारी राजेंद्र द्विेदी ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed