{"_id":"6521a90ddc73ff3c0206bf84","slug":"mp-heard-68-complaints-resolved-eight-kaushambi-news-c-261-1-kmb1003-3920-2023-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: सांसद ने सुनी 68 शिकायतें, आठ का किया निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: सांसद ने सुनी 68 शिकायतें, आठ का किया निस्तारण
Sun, 08 Oct 2023 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Sun, 08 Oct 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
मंझनपुर। भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री और सांसद विनोद सोनकर ने शनिवार को संसदीय कार्यालय सरस हॉल में 68 लोगों की शिकायतों को सुना। सिराथू के दुर्गापुर नौगीरा के गुलाब सिंह, छोटेलाल, सरसवां के महेवा उपरहार की लौगी, हिसामाबाद की लालती देवी, शिमला देवी आदि ने सांसद से पीएम आवास और राशन कार्ड दिलाने की मांग की। इसके अलावा 10 शिकायतें राजस्व विभाग से संबंधित रहीं।
जले हुए ट्रांसफार्मर समय से न बदलने की शिकायतें भी की गईं। सांसद ने संबंधित अफसरों से बात करके आठ शिकायतों का निस्तारण करा दिया। वहीं अन्य का जल्द निस्तारण करने के निर्देश दिए। इस मौके पर डाॅ. गुलाब कुशवाहा, संदीप मिश्रा, सुरेश नागर वौधरी, कमल कुशवाहा, मुन्ना पटेल, भास्कर सिंह, मीडिया प्रभारी राजेंद्र पांडेय आदि मौजूद रहे।