{"_id":"572e34704f1c1ba2125ccf60","slug":"mothers-day-salibrate","type":"story","status":"publish","title_hn":"ममता की प्रतिमूर्ति होती हैं मां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ममता की प्रतिमूर्ति होती हैं मां
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Sun, 08 May 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मदर्स डे के अवसर पर शनिवार को जिले भर के स्कूली बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित कर जीवन में मां के महत्व का अर्थ समझाया। जहां कुछ लोगों ने मां को ममता की प्रतिमूर्ति बताया, वहीं कुछ ने मां की ईश्वर से तुलना कर शक्ति पुंज बताया। स्कूल प्रबंधन ने सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया।
कौशाम्बी पब्लिक स्कूल कसिया में शनिवार को मदर्स डे के अवसर पर खेलकूद प्रतियोगिता के साथ गोष्ठी की गई। नेशनल इंटर कालेज व केपीएस के बीच खो-खो प्रतियोगिता हुई। जिसमें नेशनल इंटर कालेज ने केपीएस को शिकस्त दिया। प्रधानाचार्य ओम प्रकाश ने विजेता प्रतिभागियों को भविष्य की शुभकामनाएं दी। इसी तरह मंझनपुर स्थित बीपी पब्लिक स्कूल में मदर्स डे पर रंगोली, कला एवं वाद विवाद प्रतियोगिता के साथ साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।
इसमें भाग लेने वाले बच्चों ने अपना प्रदर्शन कर हर किसी का मन मोह लिया। रंगोली प्रतियोगिता में मोहनी केशरवानी, वाद विवाद प्रतियोगिता में कौशल मौर्य तथा चित्रकला प्रतियोगिता में अभिषेक ने प्रथम स्थान हासिल किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य ललित चौरसिया व प्रबंधक सुमित मौर्य ने बच्चों को बधाई देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कमना की। इसी प्रकार भरवारी स्थित कौशाम्बी प्रेसीडेंसी, एनडी स्कूल एंड कालेज में आयोजित कार्यक्रम में प्रबंधक संजय गुप्ता ने मां की कृतज्ञता का विस्तार से वर्णन किया। इसी प्रकार नंदीवाणी पब्लिक स्कूल भरवारी में अभिजीत केशरवानी व सेंट फ्रांसिस स्कूल बेरूआ में जीतेंद्र सिंह तथा हलधर ग्रुप अजुहा में प्रबंधक अनुज सिंह ने प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरण किया।