{"_id":"6632dcd24ec98209ed025639","slug":"mothers-body-hidden-after-strangulation-to-death-kaushambi-news-c-261-1-sald1002-111193-2024-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: मां की गला दबाकर हत्या करने के बाद छिपा दिया शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: मां की गला दबाकर हत्या करने के बाद छिपा दिया शव
Thu, 02 May 2024 05:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Thu, 02 May 2024 05:52 AM IST
विज्ञापन
चायल के नईम मिंया का पूरा गांव में संगीता की मौत पर गमजदा परिजन। संवाद
संदीपन घाट कोतवाली रसूलाबाद कोइलहा स्थित ईंट-भट्ठे पर मंगलवार रात मां के चरित्र पर शक होने से नाराज बेटे ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद युवक ने उसके शव को ईंट भट्ठे के समीप यूकेलिप्टस के बाग में छिपा दिया। पुलिस ने मृतका के छोटे बेटे की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पिपरी कोतवाली के चायल (नईम मियां का पूरा) मोहल्ला निवासी नत्थू सरोज की एक साल पहले मौत हो चुकी है। पति की मौत के बाद संगीता देवी (38) अपने छह बच्चों के साथ संदीपन घाट कोतवाली के रसूलाबाद उर्फ कोइलहा स्थित एक ईंट-भट्ठे पर रहकर मजदूरी करती थी।
मंगलवार रात बड़ा बेटा अजय मां के चरित्र को लेकर झगड़ा करने लगा। दोनों के बीच इसी बात को लेकर मारपीट होने लगी। आरोप है कि बात बढ़ने पर अजय ने गला दबाकर मां संगीता की हत्या कर दी। संगीता की मौत के बाद उसके शव को समीप के यूकेलिप्टस के बाग में ले जाकर छिपा दिया।
विज्ञापन
वहां मौजूद छोटे बेटे जैकी ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना के बाद महिला का शव कब्जे में लिया और मौके की औपचारिकताएं पूरी कीं। बेटे जैकी की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया और मां की हत्या के आरोपी अजय को गिरफ्तार कर लिया।
साल भर पहले पति ने फांसी लगाकर दे दी थी जान
नईम मियां का पूरा निवासी नत्थू सरोज की शादी पूरामुफ्ती कोतवाली के मनौरी गांव की संगीता के साथ हुई थी। वह ईंट भट्ठे पर मजदूरी कर ससुराल में ही जमीन खरीदने के बाद छप्पर डालकर वहीं रहने लगा था।
बताया जा रहा है कि साल भर पहले भट्ठे पर किसी युवक के साथ पत्नी को आपत्तिजनक स्थिति में देखने बाद वह उसे लेकर मनौरी चला आया था। ससुरालियों से उलाहना देने पर दोनों के बीच विवाद हो गया था। इससे क्षुब्ध होकर नत्थू ने छप्पर के बांस में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली थी।
मां की हत्या के बाद अनाथ हो गए बच्चे
नत्थू सरोज के सात बच्चे हैं। उसने तीन साल पहले बड़ी बेटी काजल की शादी कर दी थी। नत्थू की मौत के बाद उसके छह बच्चे अजय (20), जैकी (18), शनि (14), सोनी (11), रानी (06), गुड़िया (03) संगीता ईंट भट्ठे में मजदूरी कर पालन पोषण कर रही थी। संगीता की हत्या के बाद उसके बच्चे अनाथ हो गए हैं।
-- -- -- --
इनका कहना है
चरित्रहीन होने के शक पर हुए विवाद के बाद बड़े बेटे ने अपने मां की गला दबाकर हत्या कर दी है। छोटे बेटे की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
भुवनेश चौबे थाना प्रभारी, संदीपन घाट