फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Mother sent to jail, child line sent to child

मां को जेल, बालक को भेजा गया चाइल्ड लाइन

Thu, 20 Feb 2020 01:09 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 20 Feb 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
Mother sent to jail, child line sent to child
मां को जेल, बालक को भेजा गया चाइल्ड लाइन
विज्ञापन

उदहिन बाजार में साइकिल चोरी के आरोप में पकड़ा गया थाए महिला भी साथ में थी
संवाद न्यूज एजेंसी
पइंसा। कोतवाली क्षेत्र के उदिहिन बाजार में मंगलवार शाम साइकिल चुराते वक्त पकड़े गए करीब आठ वर्षीय एक लड़के को पुलिस ने पूछताछ के बाद चाइल्ड लाइन भेज दिया। बच्चे के साथ पकड़ी गई उसकी मां के खिलाफ मामला दर्ज कर चालान न्यायालय भेजा गया। अदालत ने उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।

बताया जा रहा है कि उदहिन बाजार में दो माह से लगातार साइकिल चोरी की घटना हो रही थी। दस लोगों की साइकिल चोरी हो चुकी है। पुलिस के अलावा बाजार के दुकानदार भी इससे परेशान थे। इसे लेकर ज्यादातर कारोबारियों ने अपने प्रतिष्ठान में सीसीटीवी कैमरा लगवा लिया था। मंगलवार शाम उदहिन खुर्द गांव का मिथुन रिजार्च कराने के लिए साइकिल से बाजार गया। रिचार्ज कराने के बाद बाहर लौटा तो उसकी साइकिल गायब थी। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली गई तो आठ साल का एक बालक साइकिल ले जाते दिखा। लोगों ने आस.पास खोजबीन की तो बच्चा साइकिल सहित मिल गया। बच्चे के साथ उसकी मां भी पकड़ी गई थी। जबकि साथ रहा महिला का देवर भागने में सफल रहा। महिला की पहचान चित्रकूट जिले के खटवारा गांव निवासी के रूप में हुई थी। बुधवार को पुलिस ने मिथुन की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर लिया है। बच्चे को चाइल्ड लाइन भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed