{"_id":"6127e3fa8ebc3e60f10ded34","slug":"mother-said-salute-by-touching-her-feet-then-took-10-thousand-rupees-kaushambi-news-ald3142819188","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैर छूकर बोले मां जी प्रणाम, फिर 10 हजार लेकर हुए रफूचक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैर छूकर बोले मां जी प्रणाम, फिर 10 हजार लेकर हुए रफूचक्कर
Fri, 27 Aug 2021 04:19 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
Published by: इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 27 Aug 2021 04:19 PM IST
सार
कोखराज कोखराज कोतवाली के मलाक भारत का पुरवा (सिरियावां) गांव की किशुनपति पत्नी बुलाकी प्रसाद ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह वह नाती सचिन के साथ साइकिल से रुपये निकालने भरवारी गई थी।
विज्ञापन
Mother said salute by touching her feet, then took 10 thousand rupees
- फोटो : KAUSHAMBI
विस्तार
भारतीय स्टेट बैंक की शाखा भरवारी में बृहस्पतिवार को पैसा निकालने गई बुजुर्ग महिला के साथ जालसाजों ने दस हजार रुपये की ठगी की। बैंक के पास रहे बाइक सवारों ने महिला का पैर छुआ और खुद को उसका रिश्तेदार बताते हुए घर तक पहुंचाने की बात कही। झांसे में आई महिला बाइक में बैठी तो कुछ दूर उसे ले जाने के बाद बदमाश पैसा लेकर भाग निकले। ठगी की शिकार महिला ने पुलिस से शिकायत की है।
कोखराज कोखराज कोतवाली के मलाक भारत का पुरवा (सिरियावां) गांव की किशुनपति पत्नी बुलाकी प्रसाद ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह वह नाती सचिन के साथ साइकिल से रुपये निकालने भरवारी गई थी।
एसबीआई की शाखा से दस हजार रुपये निकालकर नाती आगे-आगे चल रहा था, जबकि वृद्धा किशुनपति पैदल ही घर की ओर जा रही थी। बैंक शाखा के समीप ही बाइक सवार दो युवकों ने वृद्धा को रोक लिया। पैर छूते हुए उसको बाइक पर बैठाया।
विज्ञापन
इसके बाद रुपयों से भरा झोला छीन लिया, फिर बाइक से उतारकर फरार हो गए। वृद्धा ने शोर मचाया तो मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले। मामले में भरवारी चौकी प्रभारी श्रवण कुमार का कहना है कि जल्द ही बदमाशों को पकड़कर घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।