फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   moter van

यात्रियों को लटका कर भरते हैं फर्राटा

Sat, 06 Aug 2016 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Sat, 06 Aug 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन
moter van
other
सैनी क्षेत्र की यातायात व्यवस्था बेपटरी हो गई है। पुलिस के सामने तिपहिया चालक मनमाने तरीके से यात्रियों को ढोते रहते हैं। मनमानी का आलम यह है कि यात्रियों को वाहन में लटका कर चालक फर्राटा भरते हैं। फिर चाहे जान ही क्यों न चली जाए। पर पुलिस खामोश रहती है।
विज्ञापन


सैनी क्षेत्र के डग्गामार वाहनों के आगे इलाकाई पुलिस बौनी साबित हो रही है। नागरिकों की शिकायत है कि सैनी इलाके में यातायात व्यवस्था पूरी तरह से अराजकता का शिकार बनकर रह गई है। बताते हैं कि डग्गामार वाहन चालकों की मनमानी के आगे पुलिस भी बौनी साबित हो रही है। तिपहिया चालक अधिक कमाई की लालच में यात्रियों को जोखिम भरा सफर करने के लिए विवश करते हैं। लोगोें का कहना है कि पहले चालक यात्री भर जाने पर लोगोें को तिपहिया में पीछे खड़ा कर लेते थे। पर, आज हालात इतने अधिक बदतर हो गए हैं कि डग्गामार चालक महिलाओं को भी गाड़ी में लटका कर चलने में जरा भी संकोच नहीं करते हैं।
विज्ञापन


चालकों के मन में पुलिस के नाम का जरा सा भी खौफ नहीं रह गया है। नगर में तिपहिया चालकों की मनमानी से आए दिन जाम लगा रहता है। वे मुख्य मार्ग पर अपने वाहन खड़ा कर सवारी लेते रहते हैं। कई बार इस समस्या को पुलिस अधिकारियों के सामने रखा गया। कुछ दिन ठीक रहने के बाद रवैया पुराना हो जाता है। वहीं सैनी के पूर्व प्रधान विजय प्रकाश का कहना है कि हाईवे पर यातायात व्यवस्था पंगु होने से आम जनता को दिक्कत होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चालकों पर पुलिस कोई कार्रवाई नहीं करती है। चौराहे पर पुलिस वसूली करती रहती है। चालक अपनी मनमानी करते रहते हैं।
राजेंद्र यादव, नगर पंचायत सिराथू चेयरमैन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed