फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   More than half of the candidates left the RO/ARO exam

Kaushambi News: आधे से अधिक अभ्यार्थियों ने छोड़ी आरओ/एआरओ परीक्षा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jul 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
More than half of the candidates left the RO/ARO exam
एश्वर्या, अल्हापुर प्रयागराज
सख्त पहरे के बीच रविवार को जिले के 13 केंद्रों पर आरओ/एआरओ की परीक्षा हुई। पुलिस-प्रशासन की मुस्तैदी के कारण 54 फीसदी अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। 5280 अभ्यार्थियों के सापेक्ष सिर्फ 2429 ने ही परीक्षा दी। इस बीच डीएम-एसपी के साथ ही जिले के सभी पुलिस व प्रशासनिक अफसर परीक्षा केंद्रों का भ्रमण करते रहे।
विज्ञापन

पूर्व में हुई प्रतियोगी परीक्षाओं के अनुभवों से सबक लेते हुए आरओ/एआरओ परीक्षा को लेकर खास सतर्कता बरती गई। पारदर्शी परीक्षा कराने के लिए डीएम मधुसूदन हुल्गी व एसपी राजेश कुमार टीम के साथ हफ्ते भर से तैयारियों में जुटे रहे। वहीं, परीक्षा के दौरान डीएम-एसपी ने सैनी के एसएवी इंटर कॉलेज व एसएवी कॉन्वेंट स्कूल और ओसा स्थित एमवी कॉन्वेंट स्कूल में बने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

इस दौरान ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। सुबह साढ़े नौ बजे से साढ़े 12 बजे तक परीक्षा केंद्रों के बाहर पुलिस फोर्स तैनात रही। यहां एआई कैमरे से भी निगरानी की गई। वहीं, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस समेत अन्य उपकरण के प्रयोग पर रोक की जानकारी छात्राें को केंद्र के बाहर ही दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा केंद्र के अंदर प्रवेशपत्र, आधार कार्ड व पेन के अलावा केवल पानी की बोतल ही ले जाने की अनुमति रही। इससे पहले अभ्यर्थियों को बस स्टॉप से परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने और फिर केंद्र से बस स्टॉप तक छोड़ने के लिए परिवहन निगम ने 30 बसें लगाईं। इनकी निगरानी खुद एआरटीओ कर रहे थे।
... नहीं तो छूट जाती परीक्षा, धन्यवाद पुलिस मैडम-अंकल
करारी। प्रयागराज के नैनी की दिव्यासा का आरओ/एआरओ परीक्षा केंद्र करारी इंटर कॉलेज बना था। रविवार को वह करीब नौ बजे परीक्षा देने करारी इंटर कॉलेज पहुंची। साढ़े नौ बजे से पेपर था। गेट पर चेकिंग के दौरान पता चला कि वह एडमिट कार्ड घर पर ही भूल गई। इसलिए उसे अंदर नहीं जाने दिया गया। दिव्यासा परेशान हो गईं।
इंस्पेक्टर विनीत सिंह ने अभ्यर्थी से परेशानी पूछी इसके बाद महिला सहायता प्रकोष्ठ की प्रभारी अर्चना चौबे व महिला आरक्षी सेजल को मदद करने के लिए कहा। दिव्यासा के व्हाट्सएप पर घर से एडमिट कार्ड मंगवाया गया। इसके बाद महिला पुलिस छात्रा को फोटो स्टेट की दुकान पर ले गई। वहां मोबाइल से दूसरी कॉपी निकलवाकर परीक्षा केंद्र लाया गया। इसके बाद दिव्यासा परीक्षा में शामिल हुई। परीक्षा छूटने के बाद दिव्यासा ने कहा कि बहुत अच्छी है पुलिस। धन्यवाद पुलिस मैडम-अंकल आपका।
----
बोले परीक्षार्थी
- जीएस में करंट के ज्यादा प्रश्न आए थे। रीजनिंग कठिन थी। बाकी हिंदी के प्रश्न सरल रहे। कुल मिलाकर पेपर ठीक रहा। - स्वर्णिमा पांडेय, प्रयागराज
----
- आरओ/एआरओ की परीक्षा में रीजनिंग ने थोड़ा उलझाया। लेकिन, जीएस व हिंदी के प्रश्न आसान रहे। तैयारी करने वालों के लिए पेपर ठीक रहा।- साधना पटेल, प्रयागराज
----
- परीक्षा में इस बार हिंदी व जनरल नॉलेज के प्रश्न एक साथ होने से समय की बचत के अलावा उत्तर देने में आसानी हुई। पिछले वर्ष की अपेक्षा इस साल प्रश्न पत्र में आसान सवाल पूछे गए थे। - अनुप्रिया पाठक, अल्लापुर प्रयागराज

----------
- पिछले वर्ष की परीक्षा में कठिन प्रश्न पत्र होने के चलते थोड़ी दिक्कत हुई थी। लेकिन, इस बार की परीक्षा में पेपर बेहद ही आसान था। परीक्षा केंद्र पर व्यवस्था भी अच्छी रही है। - एश्वर्या, अल्लापुर प्रयागराज

एश्वर्या, अल्हापुर प्रयागराज

एश्वर्या, अल्हापुर प्रयागराज

एश्वर्या, अल्हापुर प्रयागराज

एश्वर्या, अल्हापुर प्रयागराज

एश्वर्या, अल्हापुर प्रयागराज

एश्वर्या, अल्हापुर प्रयागराज

एश्वर्या, अल्हापुर प्रयागराज

एश्वर्या, अल्हापुर प्रयागराज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed