{"_id":"684b246929b0b5595f041218","slug":"more-than-400-hand-pumps-are-out-of-order-in-the-gram-panchayats-of-sirathu-kaushambi-news-c-261-1-sald1002-126665-2025-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: सिराथू की ग्राम पंचायतों में 400 से ज्यादा हैंडपंप खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: सिराथू की ग्राम पंचायतों में 400 से ज्यादा हैंडपंप खराब
Fri, 13 Jun 2025 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Fri, 13 Jun 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
सिराथू। ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायतों में लगे 400 से ज्यादा हैंडपंप खराब हैं। हालांकि, विकास विभाग के अफसर सिर्फ 100 हैंडपंपों के खराब होने का दावा कर रहे हैं। जल जीवन मिशन के तहत हर घर नल योजना चालू नहीं होने व हैंडपंपों की खराबी के कारण गर्मी में ग्रामीणों को पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है।
सिराथू विकासखंड के 79 ग्राम पंचायतों में पेयजल के लिए 4,845 हैंडपंप स्थापित किए गए हैं। इसके अलावा 10 ग्राम पंचायतों में मिनी नलकूप की व्यवस्था है। गिरते भूजल स्तर को देखते हुए सभी ग्राम पंचायत में जल जीवन मिशन के तहत हर घर नल योजना के अंतर्गत नलकूप का निर्माण कराया जा रहा है। लेकिन, अभी आठ से दस गांवों में ही नलकूप से सप्लाई शुरू हो सकी है।
शेष गांवों में अभी भी पानी के लिए हैंडपंप ही सहारा हैं। लेकिन, ग्राम पंचायतों के 400 से अधिक हैंडंपप खराब होने के कारण ग्रामीणों को पेयजल की समस्या से परेशान होना पड़ रहा है। आठ हजार की आबादी वाले मोहम्मदपुर अनेठा गांव में 120 के सापेक्ष 14 हैंडपंप साल भर से खराब पड़े हैं।
विज्ञापन
ग्राम प्रधान अर्चना देवी ने बताया कि जल जीवन मिशन के तहत गांव में टंकी का निर्माण भी नहीं कराया जा रहा है। बसोहनी ग्राम पंचायत के 38 में पांच खराब पड़े हुए हैं। रामसहायपुर में 75 मे आठ हैंडपंप फेल हैं। खनवारी गांव में 30 में पांच हैंडपंप खराब हैं। प्रचंड गर्मी व तपन में लोगों को पेयजल की समस्या से परेशान होना पड़ रहा है।
ग्रामीण क्षेत्रों में खराब हैंडपंपों की री-बोरिंग व मरम्मत के लिए सचिवों को निर्देश दिया गया है। इसके बाद भी हैंडपंप दुरुस्त नहीं कराए गए तो संबंधित सचिव के खिलाफ जांच कर कार्रवाई की जाएगी। जल जीवन मिशन के तहत निर्माणाधीन टंकी का काम पूरा करने के लिए जल निगम को पत्र भेजा गया है।-- भावेश कुमार शुक्ला, बीडीओ, सिराथू
विज्ञापन
सिराथू विकासखंड के 79 ग्राम पंचायतों में पेयजल के लिए 4,845 हैंडपंप स्थापित किए गए हैं। इसके अलावा 10 ग्राम पंचायतों में मिनी नलकूप की व्यवस्था है। गिरते भूजल स्तर को देखते हुए सभी ग्राम पंचायत में जल जीवन मिशन के तहत हर घर नल योजना के अंतर्गत नलकूप का निर्माण कराया जा रहा है। लेकिन, अभी आठ से दस गांवों में ही नलकूप से सप्लाई शुरू हो सकी है।
विज्ञापन
शेष गांवों में अभी भी पानी के लिए हैंडपंप ही सहारा हैं। लेकिन, ग्राम पंचायतों के 400 से अधिक हैंडंपप खराब होने के कारण ग्रामीणों को पेयजल की समस्या से परेशान होना पड़ रहा है। आठ हजार की आबादी वाले मोहम्मदपुर अनेठा गांव में 120 के सापेक्ष 14 हैंडपंप साल भर से खराब पड़े हैं।
विज्ञापन
ग्राम प्रधान अर्चना देवी ने बताया कि जल जीवन मिशन के तहत गांव में टंकी का निर्माण भी नहीं कराया जा रहा है। बसोहनी ग्राम पंचायत के 38 में पांच खराब पड़े हुए हैं। रामसहायपुर में 75 मे आठ हैंडपंप फेल हैं। खनवारी गांव में 30 में पांच हैंडपंप खराब हैं। प्रचंड गर्मी व तपन में लोगों को पेयजल की समस्या से परेशान होना पड़ रहा है।
ग्रामीण क्षेत्रों में खराब हैंडपंपों की री-बोरिंग व मरम्मत के लिए सचिवों को निर्देश दिया गया है। इसके बाद भी हैंडपंप दुरुस्त नहीं कराए गए तो संबंधित सचिव के खिलाफ जांच कर कार्रवाई की जाएगी। जल जीवन मिशन के तहत निर्माणाधीन टंकी का काम पूरा करने के लिए जल निगम को पत्र भेजा गया है।