फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Money - pole sticks out of contention

पैसे के विवाद में चले लाठी-डंडे

Sun, 14 Jun 2015 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, काैश्ाांबी
अमर उजाला ब्यूरो, काैश्ाांबी Updated Sun, 14 Jun 2015 12:59 AM IST
विज्ञापन
नेवादा (कौशाम्बी)। पैसे के लेन-देन के विवाद में शुक्रवार रात नंदाकापुरवा गांव में मौसेरे भाई भिड़ गए। कहासुनी के दौरान दोनों परिवारों के बीच जमकर मारपीट हुई। गांव में दहशत फै लाने के लिए हवाई फायरिंग भी की गई। मारपीट में महिला समेत चार लोग घायल हो गए। गांव में बवाल की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। घटना के बाद गांव में तनातनी का माहौल है। घायल पक्ष की तहरीर पर पुलिस घटना की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन


सरायअकिल कोतवाली क्षेत्र के नंदाकापुरवा गांव निवासी महेश निषाद पुत्र रामचंद्र का मौसेरे भाई भइयन से पैसे के लेन-देन को लेकर विवाद चल रहा है। महेश ने बताया कि शुक्रवार शाम जब उसने पैसे की मांग की तो आरोपी उससे भिड़ गया। कहासुनी के दौरान दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए। तीखी झड़प के बाद चले लाठी-डंडे में महेश निषाद, रामचंद्र निषाद, दीपांशु, और श्यामकली घायल हो गई। दहशत फैलाने के लिए हमलावरों ने हवाई फायरिंग भी की। मारपीट देख गांव के लोग भागकर मौके पर पहुंचे। बीच-बचाव करते हुए लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर सरायअकिल पुलिस गांव पहुंची। पुलिस की गाड़ी देखते ही हमलावर भाग निकले। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराने के बाद पुलिस ने घायल महेश निषाद की तहरीर पर घटना की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन


 सीओ आलोक मिश्र ने बताया कि पैसे के विवाद में मारपीट हुई है। फायरिंग की बात गलत है। पुलिस घटना की तहकीकात कर रही है। तफ्तीश के बाद जो सच्चाई सामने आएगी पुलिस वैसी कार्रवाई करेगी। उधर, मारपीट के बाद से दोनों परिवारों के बीच तनातनी बनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed