{"_id":"671035bc0ff37a5c920f0ed4","slug":"money-has-been-kept-no-one-can-be-found-to-do-kaushambi-news-c-261-1-kmb1003-117556-2024-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: पैसा रखा है, नौ महीने से विकास कार्य करने वाले ही नहीं मिल रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: पैसा रखा है, नौ महीने से विकास कार्य करने वाले ही नहीं मिल रहे
विज्ञापन
नगर पालिका परिषद मंझनपुर में 76 लाख रुपये की लागत से पांच विकास कार्यों का खाका पिछले साल खींचा गया था। बजट भी मिल गया। अभी तक काम न शुरू हो पाया। बीते नौ महीने में चार बार टेंडर निकाले गए। कभी कोरम पूरा नहीं हुआ, कभी कोई एजेंसी ही नहीं आई।
नगर के वार्ड नंबर पांच सरदार पटेल नगर में 10.50 लाख रुपये और 10.24 लाख से वार्ड नंबर 10 अशोक नगर के नया पुरवा में आरसीसी नाली के साथ इंटरलाॅकिंग सड़क का निर्माण होना है। करीब 33.85 लाख रुपये से वार्ड नंबर 14 वत्स नगर के कोर्रों में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन केंद्र में चहारदीवारी का निर्माण कराया जाना है।
इसी तरह मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना से वार्ड नंबर छह डॉ. हेडगेवार नगर में सीसी रोड व आरसीसी नाली और वार्ड नंबर 13 अटल विहारी वाजपेयी नगर के पसियाना में एक आरसीसी नाले का निर्माण प्रस्तावित है। 15वें वित्त आयोग से होने वाले इन कार्यों के लिए शासन ने पिछले साल नवंबर में ही बजट जारी कर दिया था।
विज्ञापन
दिसंबर से लेकर अगस्त 24 तक नगर पालिका ने चार बार टेंडर निकाले। एक भी बार मानकों का कोरम पूरा नहीं हो पाया। कभी प्रतिस्पर्धा के लिए कम से कम तीन ठेकेदार नहीं मिले तो कभी कोई आवेदन ही नहीं आया।
नियमों में ढील देकर हो सकते हैं टेंडर
विभागीय सूत्रों का कहना है कि आखिरी बार अगस्त यह टेंडर निकाले गए थे। इसमें भी ज्यादातर कार्यों के लिए एक-एक टेंडर पड़े हैं। नियमों के अनुसार जब कई बार टेंडर निकालने पर भी कोरम पूरा नहीं होता तो एक आवेदन भी मान लिया जाता है। उम्मीद है कि इसी छूट का लाभ लेते हुए अधिकारी इस बार टेंडर करा लेेंगे।
जल निकासी और आवागमन की समस्या
अटल विहारी वाजपेयी नगर के अरविंद कुमार का कहना है कि जल निकासी के लिए नाला बनाने की जरूरत है। सरदार पटेल नगर के सभासद निरंजन लाल ने बताया कि मोहल्ले की एक गली गड्ढे में तब्दील थी। जलभराव के कारण आवागमन में दिक्कत होती थी। गड्ढों में गिट्टियां डलवाई गईं हैं। जरूरत इंटरलाकिंग व नाली के निर्माण की है। इसका प्रस्ताव दिया था। काम लटका है।
15वां वित्त और मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना के कुछ कार्यों की टेंडर प्रक्रिया चल रही है। नियमानुसार जल्द से जल्द इसे पूरा कराकर विकास कार्य शुरू कराए जाएंगे।
प्रतिभा सिंह
ईओ, नगर पालिका परिषद, मंझनपुर