फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   mobile tower kaushambi

बकाए पर 87 उपभोक्ताओं की काटी बिजली

Fri, 01 Sep 2017 01:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Fri, 01 Sep 2017 01:43 AM IST
विज्ञापन
mobile tower kaushambi
कौशाम्बी
अधीक्षण अभियंता व एक्सईएन के निर्देश पर गुरुवार को बिजली विभाग की टीम ने पांच नगर पंचायतों व तीन गांवों में छापेमारी की। इस दौरान टीम ने 66 लाख के बकाए पर 87 उपभोक्ताओं की बिजली गुल कर दी। विद्युत चोरी करते पकड़े गए पांच टॉवर संचालकों सहित 32 के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई।  दूसरी ओर उपकेंद्रों में कैंप लगाकर 425 उपभोक्ताओं से 18 लाख की वसूली की गई।
विज्ञापन

    राजस्व वसूली व विद्युत चोरी पर अंकुश लगाने के लिए अधीक्षण अभियंता व एक्सईएन ने पूरी ताकत झोंक दी है।

गुरुवार को अधिकारीद्वय के निर्देश पर जेई व एसडीओ की टीम ने मुख्यालय मंझनपुर सहित सिराथू, करारी, भरवारी, चायल कस्बा व महगांव, पश्चिम शरीरा व चरवा गांव में छापेमारी की। इस दौरान टीम ने 18.5 लाख के बकाए पर तीन कोल्ड स्टोरेज, डेढ़ लाख के बकाए पर एक चिलिंग प्लांट, 17 लाख के बकाए पर आठ बैंक, साढ़े छह लाख के बकाए पर पांच पेट्रोल पंप, 18 लाख के बकाए पर 55 निजी नलकूप और साढ़े पांच लाख के बकाए पर 15 दुकानों की बत्ती गुल कर दी।
विज्ञापन


इस दौरान विद्युत चोरी करते मिले पांच टॉवर संचालक व 27 अन्य लोगों के खिलाफ संबंधित थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई। टीम की छापेमारी से जिले भर के बकाएदारों व विद्युत चोरी करने वाले उपभोक्ताओं में हड़कंप है। टीम की कार्रवाई पर नजर रखने के लिए अधीक्षण अभियंता व एक्सईएन दिनभर मोबाइल रहकर नजर रखते देखे गए। इस तरह गुरुवार को जेई सौरभ मौर्य आधा दर्जन लाइनमैन की टीम लेकर उपकेंद्र से जुड़े गांवों तरनी तरना, बैर आमद करारी, पूरे बुआराम, बहुंगरी व सरायअकिल कस्बे में बकाएदारों के यहां छापेमारी की। इस दौरान टीम ने आटा चक्की के 20 व निजी नलकूप के 15 उपभोक्ताओं की बत्ती गुल कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed