{"_id":"650ca584cd501d0d490460f8","slug":"mobile-call-details-will-reveal-the-secret-of-mohans-death-kaushambi-news-c-261-1-sald1003-3394-2023-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: मोबाइल की कॉल डिटेल खोलेगा मोहन की मौत का राज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: मोबाइल की कॉल डिटेल खोलेगा मोहन की मौत का राज
Fri, 22 Sep 2023 01:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Fri, 22 Sep 2023 01:50 AM IST
विज्ञापन
मोबाइल की कॉल डिटेल खोलेगा पल्लेदार मोहन की मौत का राज
-- -मृतक की पत्नी सहित 17 लोगों से पुलिस कर चुकी पूछताछ
संवाद न्यूज एजेंसी
नेवादा। सरायअकिल के फकीराबाद खरका मोहल्ला निवासी मोहन की हत्या का राज खंगालने के लिए पुलिस ने अब कॉल डिटेल का सहारा लिया है। मृतक की पत्नी सहित कई संदिग्ध नंबरों की कॉल डिटेल निकाली जा रही है। पुलिस अब तक आरोपी पत्नी सहित 17 लोगोंं से पूछताछ कर चुकी है।
मोहन की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या करने के बाद कातिलों ने शव बिरनेर गांव के समीप अंबारी माइनर में फेंका था। मामले में मोहन के पिता ने बहू के चरित्र पर सवाल उठाते हुए उस पर हत्या करवाने का आरोप भी लगाया। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर मृतक की पत्नी गुड़िया को हिरासत में ले लिया। उसका कहना है कि पति मोहन मंगलवार शाम घर से सौ रुपये लेकर आरामशीन से लकड़ियां लेने की बात कहकर निकला था। इसके बाद वापस नहीं लौटा। खोजबीन में भी उसका पता नहीं चला। पुलिस गुड़िया, मोहन सहित कुछ संदिग्ध नंबरों की कॉल डिटेल खंगाल रही है। इस्पेक्टर विनीत सिंह ने बताया कि जांच के दौरान पता चला है कि मोहन शराब पीने का भी आदी था, उसका कुछ महीनों में किन किन लोगों से विवाद हुआ है और उसके परिवार की रंजिश के बारे में भी पता किया जा रहा है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।