फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   MLA is out of Agni Pariksha... Not decided, whom will he campaign for?

Kaushambi News: अग्नि परीक्षा से बाहर हैं विधायक जी... तय नहीं, किसका करेंगे प्रचार

Wed, 01 May 2024 05:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Wed, 01 May 2024 05:42 AM IST
विज्ञापन
MLA is out of Agni Pariksha... Not decided, whom will he campaign for?
आमतौर पर लोकसभा चुनाव विधायकों की भी अग्नि परीक्षा होती है। खुद को साबित करने के लिए वे अपने-अपने क्षेत्र में संबंधित दल के उम्मीदवार के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगाते हैं, लेकिन कौशाम्बी संसदीय क्षेत्र में हालात एकदम अलग हैं। इंद्रजीत सरोज को छोड़कर किसी विधायक के नजर न आने पर चर्चा-ए-आम है कि वे किसका प्रचार करेंगे।
विज्ञापन

मंझनपुर सीट से सपा विधायक इंद्रजीत सरोज की मजबूरी यह भी है कि उनका बेटा चुनाव लड़ रहा है। पिछले दिनों हुए राज्यसभा चुनाव में क्राॅस वोटिंग कर सुर्खियों में आईं चायल से सपा विधायक पूजा पाल तकरीबन दो महीने से क्षेत्र के किसी राजनीतिक कार्यक्रम में नहीं दिखीं। इन दिनों उनके सपा से संबंध अच्छे नहीं हैं। इसलिए उनकी भूमिका को भी लेकर सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन

यही मसला सिराथू से सपा के टिकट पर निर्वाचित अपना दल कमेरावादी की नेता पल्लवी पटेल का भी है। उन्होंने भी राज्यसभा चुनाव के बाद ही सपा से दूरी बना रखी है। 6 मार्च के बाद से क्षेत्र में नहीं देखी गईं। हालांकि, उन्होंने सपा से अलग होकर अपना दल कमेरावादी और ओवैसी की पार्टी एआईएमएआईएम से गठबंधन कर पीडीएम का गठन कर लिया है। पीडीएम ने यहां से नरेंद्र सरोज को अधिकृत प्रत्याशी बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक पल्लवी के प्रतिनिधि कमलेश बताते हैं कि जहां पहले चुनाव हैं, वहां प्रचार की जिम्मेदारी के कारण विधायक का नहीं आना हो सका। कौशाम्बी से पीडीए गठबंधन प्रत्याशी के पक्ष में जल्द ही बड़ी जनसभा आयोजित की जाएगी।


वेट एंड वाच की स्थिति में जनसत्ता दल विधायक
कौशाम्बी संसदीय क्षेत्र में प्रतापगढ़ का कुंडा और बाबागंज विधानसभा क्षेत्र आता है।कुंडा से रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया व बाबागंज सीट से विनोद सरोज जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी के विधायक हैं। सियासी जानकारों का कहना है कि तमाम कवायद के बावजूद लोकसभा चुनाव में राजा की पार्टी का किसी दल से गठबंधन अथवा पसंद का उम्मीदवार नहीं होने के कारण जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) के दोनों विधायक खामोश हैं। वेट एंड वॉच (बस इंतजार करो और देखो) की स्थिति है।

विधायक बोले
पखवाड़े भर पहले चायल की एक शादी समारोह में शामिल हुई थी। इधर बीच कामकाज के सिलसिले में बाहर थी। लौट आई हूं, एक-दो दिन बाद विधानसभा क्षेत्र में मौजूद रहूंगी।

-पूजा पाल, विधायक चायल


मेरी पार्टी लोकसभा चुनाव नहीं लड़ रही है। इसलिए चुनावी सक्रियता नहीं दिख रही है। जल्द ही राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर अगला चुनावी कदम उठाया जाएगा। पार्टी नेता और कार्यकर्ता क्षेत्र में जनता के बीच हैं।
-विनोद सरोज, विधायक, बाबागंज/ प्रदेश अध्यक्ष-जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed